Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली चुनाव में यमुना का पानी बना विवाद, केजरीवाल के बयान पर संदीप दीक्षित ने क्या कहा?

संदीप दीक्षित ने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि हरियाणा पुलिस या दिल्ली पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को बताना चाहिए कि (पानी में) किस तरह का जहर था।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Jan 28, 2025 | 01:09 PM

संदीप दीक्षित, फोटो - मीडिया गैलरी

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भाजपा शासित हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने के आरोप को लेकर कटाक्ष किया। दीक्षित ने आप नेता पर ‘झूठ’ बोलने का आरोप लगाया।

मीडिया से बात करते हुए संदीप दीक्षित ने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि हरियाणा पुलिस या दिल्ली पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, “यह एक गंभीर आरोप है। अरविंद केजरीवाल को बताना चाहिए कि (पानी में) किस तरह का जहर था। वह झूठ बोल रहे हैं और फिर भी उन्हें खुलेआम घूमने की इजाजत है। अगर कोई आम आदमी सरकार पर नरसंहार का आरोप लगाता है, तो वह अगले ही दिन जेल में होगा। मुझे आश्चर्य है कि हरियाणा पुलिस या दिल्ली पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। चुनाव आयोग कहां है?”

संदीप दीक्षित ने और क्या कहा?

संदीप दीक्षित ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि या तो दोनों पार्टियों (आप और भाजपा) के बीच कोई आंतरिक गठबंधन है या फिर ये संस्थाएं ऐसे मुद्दों को लेकर चिंतित नहीं हैं, भले ही लोग घबरा जाएं। दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी देने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। या तो अरविंद केजरीवाल जो कह रहे हैं वह सच है-तो उन्हें सबूत पेश करने चाहिए और अगर नहीं, तो उनके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए।”

हरियाणा सरकार ने मुना के पानी को जहर दिया – केजरीवाल

यह टिप्पणी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाने के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा शासित हरियाणा सरकार ने दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले यमुना के पानी को जहर दिया है ताकि लोग मरें और इसका दोष आप पर आए।

दिल्ली के पूर्व सीएम ने लगाया ये आरोप

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि “भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। अगर यह पानी दिल्ली में पीने के पानी में मिल जाता, तो दिल्ली में कई लोग मर जाते। इससे बड़े पैमाने पर नरसंहार होता।” केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि दिल्ली जल बोर्ड की सतर्कता के कारण कथित जहरीला पानी पीने के पानी में नहीं मिल पाया।

दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

केजरीवाल की टिप्पणी पर भाजपा का तीखा हमला

केजरीवाल की टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना नदी में प्रदूषण पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी पर उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी। सैनी ने कहा, “इन सरासर झूठे और घृणित बयानों के लिए केजरीवाल को तुरंत हरियाणा और दिल्ली के लोगों से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा हम उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।” गौरतलब है कि संदीप दीक्षित 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

Yamuna water became controversy in delhi elections what sandeep dixit say on kejriwals statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 28, 2025 | 01:07 PM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Delhi Assembly Elections
  • Sandeep Dikshit

सम्बंधित ख़बरें

1

निशानेबाज: जिसे अपना मतलब याद आए, वही जाकर अन्ना को जगाए

2

बम से उड़ाने की धमकी: BJP पर केजरीवाल का वार, ‘चार इंजन वाली सरकार कानून-व्यवस्था में नाकाम’

3

VIDEO: रेखा गुप्ता ने लिए केजरीवाल के मजे, गिनवाए भाजपा सरकार के काम

4

आम आदमी पार्टी की बढ़ती ताकत से कांग्रेस परेशान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.