- Hindi News »
- Delhi »
- Workers Happy On Cm Kejriwals Birthday Celebrated Outside Tihar
CM केजरीवाल के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में खुशी, तिहाड़ के बाहर मनाया जश्न
दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम केजरीवाल अभी भी जेल में बंद है। ऐसे में उनके फैंस और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेल के बाहर जश्न मनाया है। उन्होंने सीएम केजरीवाल के बाहर आने की प्रार्थना भी की है। वहीं आप नेताओं ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है।
- Written By: शानू शर्मा

अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के जन्मदिवस के मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिहाड़ जेल के बाहर जश्न मनाया है। उन्होंने सीएम केजरीवाव के तस्वीर को केक खिलाते हुए जन्मदिन की बधाईयां दी। इस मौके पर आम के अन्य मंत्रियों ने भी अरविंद केजरीवाल को शुभकामनाएं दी है।
दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम केजरीवाल अभी भी जेल में बंद है। ऐसे में उनके फैंस और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेल के बाहर जश्न मनाया है। उन्होंने सीएम केजरीवाल के बाहर आने की प्रार्थना भी की है। वहीं आप नेताओं ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल से मुकाबला ना कर पाने के कारण उन्हें एजेंसियों की मदद से फंसाया जा रहा है।
अतिशी ने शेयर किया पोस्ट
आप नेता आतिशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा ‘आज आधुनिक भारत के क्रांतिवीर अरविंद केजरीवाल जी का जन्मदिन है, जिसनें अपने गवर्नेंस मॉडल से दिल्ली की दशा-दिशा बदल दी। अपनी ईमानदारी की राजनीति से दिल्ली के लोगों को नई उम्मीद दी। तानाशाही से लड़ते हुए लाखों लोगों के भविष्य को संवारने वाले अरविंद जी आज झूठे केस में जेल में बंद है। लेकिन सच्चाई की जीत होगी, दिल्लीवालों के चहेते मुख्यमंत्री बाहर आयेंगे।’ उन्होंने इस संदेश के साथ अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर भी शेयर की है।
सम्बंधित ख़बरें
ED का डबल अटैक! AAP नेता दीपक सिंगला के घर पर छापा, दिल्ली से गोवा तक मची खलबली
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
शराब घोटाला केस से क्यों अलग हुई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा? केजरीवाल को अवमानना नोटिस थमाकर छोड़ा केस
सत्य की जीत हुई…शराब घोटाला केस से जस्टिस स्वर्णकांता के अलग होने पर बोले अरविंद केजरीवाल
#WATCH आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के तिहाड़ जेल के बाहर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। pic.twitter.com/cNbHGnd4Du — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2024
यह भी पढ़ें- चुनाव तारीख के ऐलान से पहले जम्मू-कश्मीर में बड़ा फेरबदल, उमर अब्दुल्ला ने लगाए गंभीर आरोप
मनीष सिसोदिया का संदेश
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने भी इस मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “देश में चल रही तानाशाही के ख़िलाफ़ सबसे कठिन लड़ाई लड़ने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री, मेरे परम् प्रिय मित्र और राजनैतिक गुरु, अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएँ। हमें गर्व है कि हम एक ऐसे देशभक्त और क्रांतिकारी नेता के सिपाही हैं जिसने तानाशाह के सामने घुटने टेकने के बजाय जेल जाना चुना। अरविंद केजरीवाल के रूप में आज देश का लोकतंत्र जेल में क़ैद हैं। ”
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आए। उन्हें भी 17 महिनों तक दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा इस मामले में आप नेता संजय सिंह भी जेल जा चुके हैं। आप नेताओं के अलावा बीआरएस नेता चंद्रशेखर राव की बेटी के. किवता भी जेल में हैं।
Workers happy on cm kejriwals birthday celebrated outside tihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














