-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- The Best 650cc Motorcycle For An Exciting Journey Royal Enfield Interceptor 650 Bsa Gold Star 650 Kawasaki Ninja 650
रोमांचक सफर के लिए बेहतरीन 650 cc मोटरसाइकिल, जो स्पीड में होगी लाजवाब
- Written By: सिमरन सिंह
Retro Motorcycles India: स्पीड के शौकीन और स्टाइल से भी कोई समझौता नहीं करना चाहते, तो 650cc मिडिलवेट मोटरसाइकिलें आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं।

Bike जो आपके लिए होगी बेस्ट। (सौ. Pixabay)
Best Bikes in India: अगर आप स्पीड के शौकीन हैं और स्टाइल से भी कोई समझौता नहीं करना चाहते, तो 650 सीसी मिडिलवेट मोटरसाइकिलें आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। दमदार परफॉर्मेंस, आकर्षक डिजाइन और एडवेंचर से भरपूर राइडिंग अनुभव के साथ ये बाइक्स हर सफर को खास बना देती हैं। भारत में इस सेगमेंट में कई नामचीन ब्रांड्स मौजूद हैं, जो अपनी-अपनी खासियतों के साथ राइडर्स का दिल जीत रहे हैं। आइए जानते हैं 650 सीसी श्रेणी की कुछ बेहतरीन और किफायती बाइक्स के बारे में।
Triumph Trident 660
ब्रिटिश ब्रांड ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660 की शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह तीन-सिलेंडर वाली प्रीमियम नेकेड बाइक है, जिसमें क्लच-लेस गियर शिफ्टिंग, मल्टीपल राइडिंग मोड्स और क्रूज़ कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन, इनलाइन-थ्री इंजन और ब्लूटूथ सपोर्ट वाला टीएफटी-एलसीडी डिस्प्ले राइडिंग अनुभव को अलग ही स्तर पर ले जाता है।
Moto Morini X-Cape 650
6 लाख रुपये से कम कीमत (5.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम) में आने वाली यह बाइक भारत की सबसे किफायती मिडिलवेट एडवेंचर बाइक है। डकार रैली से प्रेरित डिजाइन, 43 मिमी यूएसडी फोर्क्स, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और 7 इंच का टीएफटी डिस्प्ले इसकी खासियत है। इसमें पिरेली डुअल-पर्पस टायर और बैकलिट स्विचगियर दिए गए हैं, जो इसे एंट्री-लेवल एडवेंचर बाइकिंग के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Innova और Carens की बढ़ेगी टेंशन! Mahindra-MG ला रहा हैं धाकड़ 7 सीटर SUVs, देखें क्या है खास
24 जुलाई को लॉन्च होगी नई मारुति ब्रेज़ा! तस्वीरों में देखें लुक, फीचर्स, माइलेज, कीमत और 10 बड़ी बातें
2026 के सबसे किफायती Electric Scooters, 70 हजार से कम में शुरू होती है कीमत
कार बेचने के बाद भी आ रहा है आपके नाम पर चालान? ये 3 जरूरी काम नहीं किए तो पड़ सकता हैं भारी
Kawasaki Ninja 650
कावासाकी निंजा 650 की कीमत 7.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह बाइक लंबी यात्राओं के लिए आरामदायक और स्पोर्ट-टूरिंग सेगमेंट में मशहूर है। 2025 मॉडल में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाला डिजिटल टीएफटी क्लस्टर, एलईडी लाइट्स, डुअल-चैनल एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। 649 सीसी इंजन 67.3 बीएचपी पावर और 64 एनएम टॉर्क देता है।
BSA Gold Star 650
पुराने दौर की याद दिलाने वाली बीएसए गोल्ड स्टार 650 को दोबारा बाजार में उतारा गया है। इसकी शुरुआती कीमत 3.09 लाख रुपये है। यह बाइक रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर को सीधी टक्कर देती है। 652 सीसी इंजन 45 बीएचपी और 55 एनएम टॉर्क जनरेट करता है, जो इसे रेट्रो बाइक प्रेमियों के लिए खास बनाता है।
Royal Enfield Interceptor 650
सबसे किफायती ट्विन-सिलेंडर बाइक, रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650, 3.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में उपलब्ध है। 1970 के दशक से प्रेरित इसका रेट्रो लुक, एनालॉग गेज और न्यूनतम इलेक्ट्रॉनिक्स इसे राइडर्स की पहली पसंद बनाते हैं। 648 सीसी इंजन 46.8 बीएचपी और 52.3 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। क्रोम एक्सेंट, टियरड्रॉप टैंक और अलॉय स्पोक व्हील्स इसके लुक को और दमदार बनाते हैं।
ध्यान दें
650 सीसी सेगमेंट की ये बाइक्स पावर, स्टाइल और एडवेंचर का शानदार मेल हैं। चाहे आप स्पोर्ट्स, एडवेंचर या क्लासिक राइडिंग पसंद करते हों, इस सेगमेंट में हर किसी के लिए परफेक्ट विकल्प मौजूद है।
The best 650cc motorcycle for an exciting journey royal enfield interceptor 650 bsa gold star 650 kawasaki ninja 650
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Daily Horoscope: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक राशिफल
Jul 19, 2026 | 12:05 AMकजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PMHPPSC Recruitment: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन शुरू
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजो मुझे जीजा मानते हैं, वही फैजल खान कहते हैं…पहली बार नाम विवाद पर बोले खान सर, फायरिंग मामले पर कही ये बात
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजनता का पैसा पानी में न बहे… मानसून सत्र को लेकर आनंद दुबे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिलाई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026 | 11:04 PMसंभल को 569 करोड़ की मिली सौगात, CM योगी बोले- अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर मंदिर का होगा आदेश
Jul 18, 2026 | 11:01 PMSwitch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
Jul 18, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM














