किन 11 लोगों ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में किया प्रदर्शन? 4 हुए गिरफ्तार
Protest In AI Impact Summit : दिल्ली के भारत मंडपम में आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी टी-शर्ट उतार दी। उनके प्रदर्शन की वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ प्रदर्शनकारियों से तीखी बहस भी हुई।
- Written By: रंजन कुमार
एआई समिट में प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता। इमेज-सोशल मीडिया
Youth Congress Workers Protest News : दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित हाई प्रोफाइल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट आज उस समय अखाड़े में तब्दील हो गई, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए हॉल में जबरदस्त हंगामा कर दिया।
इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में जब दुनिया भर के दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य पर चर्चा कर रहे थे, ठीक उसी वक्त युवा कांग्रेस के नेताओं ने अपनी टी-शर्ट उतार दी और अर्धनग्न होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से कार्यक्रम में मौजूद विदेशी मेहमान और डेलीगेट्स सन्न रह गए।
पूरी तैयारी के साथ आए थे प्रदर्शनकारी
सरकारी सूत्रों के अनुसार यह प्रदर्शन कोई तात्कालिक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। प्रदर्शनकारी पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने बकायदा समिट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया और QR कोड के जरिए वैध तरीके से हॉल नंबर-5 में एंट्री ली। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, ये कार्यकर्ता बीच में खड़े हो गए और पीएम इज कंप्रोमाइज्ड के नारे लगाने लगे। उनके पास ऐसी सफेद टी-शर्ट्स थीं, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरों के साथ इंडिया-यूएस ट्रेड डील और एपस्टीन फाइल्स जैसे विवादित स्लोगन लिखे थे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग का बड़ा एक्शन! 2 यात्रियों से ₹48 करोड़ का ड्रग्स बरामद; 115 सोने की छड़े पकड़ी
दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में लगी आग, 300 दुकानें जलकर खाक! गुस्साए लोगों ने दमकल की गाड़ियों पर किया पथराव
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला! 2022 दंगों के दौरान दर्ज किए गए मामलों को लिया वापस, BJP ने उठाए सवाल
छात्रों और यूथ की चमकी किस्मत! भारत और साइप्रस के बीच ‘माइग्रेशन और मोबिलिटी’ समेत इन बड़े समझौतों पर लगी मुहर
आज AI Summit के दौरान युवा कांग्रेस के साथियों ने “PM is Compromised” के नारे लगाकर साफ संदेश दिया कि देश का युवा अब चुप नहीं बैठेगा। “PM is Compromised” सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि करोड़ों बेरोजगार युवाओं के आक्रोश की आवाज है। पीएम मोदी की अमेरिका के साथ ट्रेड डील किसानों और आम… pic.twitter.com/yHL2S28KT6 — Indian Youth Congress (@IYC) February 20, 2026
इन 4 लोगों की हुई गिरफ्तारी
इस हंगामे के चलते हॉल में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद कुछ प्रतिभागियों के साथ प्रदर्शनकारियों की तीखी बहस भी हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार मुख्य पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान कृष्णा हरि (राष्ट्रीय सचिव), कुंदन यादव (बिहार राज्य सचिव), अजय कुमार (उत्तर प्रदेश राज्य उपाध्यक्ष) और नरसिम्हा यादव (राष्ट्रीय समन्वयक) के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी प्रदर्शनकारियों की पहचान के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक का सहारा लिया जा रहा है और जल्द 7 अन्य लोगों की गिरफ्तारियां भी होंगी।
यह भी पढ़ें : यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का वार, कहा-वैश्विक मंच पर भारत को शर्मिंदा करना ही कांग्रेस का एजेंडा
देश की अस्मिता को बचाने की लड़ाई
इस घटना पर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि यह केवल संगठन का नहीं, बल्कि देश के आक्रोशित युवाओं का गुस्सा है। वहीं, यूथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसे देश की अस्मिता को बचाने की लड़ाई करार दिया। दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी चूक मानी जा रही है क्योंकि 20 फरवरी तक चलने वाले इस समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और वैश्विक टेक कंपनियों के सीईओ हिस्सा ले रहे हैं। तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
