AI समिट में हंगामा! भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का टॉपलेस प्रदर्शन, Compromised PM के नारे से मचा बवाल
Bharat Mandapam Protest: भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit के बीच अचानक उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टॉपलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया।
- Written By: सिमरन सिंह
Indian Youth Congress (Source. X)
Compromised PM Slogan: नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit के बीच अचानक उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टॉपलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया। चमकदार मंच और हाई-टेक चर्चाओं के बीच यह प्रदर्शन राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया।
देशहित से ऊपर कॉरपोरेट हित? युवा कांग्रेस का आरोप
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि AI Summit के मंच पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील जैसे मुद्दों पर देशहित से समझौता किया जा रहा है। उनका कहना था कि जब विदेश नीति में नरमी दिखे और कॉरपोरेट हित हावी हों, तो विरोध करना जरूरी हो जाता है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानू ने इस प्रदर्शन को जायज ठहराते हुए कहा कि यह आवाज देश की अस्मिता की रक्षा के लिए उठाई गई है।
भारत मंडपम में टॉपलेस प्रदर्शन, लगे मोदी विरोधी नारे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक समूह अचानक एक्सपो क्षेत्र में पहुंचा और “PM is compromised” जैसे नारे लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता शर्टलेस नजर आए, जिससे सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। घटना के बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया। सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया।
सम्बंधित ख़बरें
Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 और RCB Edition ने मचाया धमाल
Meta पर मंडराया इतिहास का सबसे बड़ा कानूनी संकट, बच्चों को सोशल मीडिया का आदी बनाने का है आरोप
Apple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे “Shameless & Shirtless Protest by the Youth Congress inside Bharat Mandapam” बताते हुए आलोचना की, तो कुछ ने इसे लोकतांत्रिक अधिकार बताया। AI Impact Summit जैसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान इस तरह के विरोध ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।
ये भी पढ़े: किसानों और युवाओं के लिए बड़ी खबर: क्या AI से बदल जाएगी मध्य प्रदेश की तकदीर?
AI समिट और राजनीति का टकराव
जहां एक ओर समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक्नोलॉजी और भारत के डिजिटल भविष्य पर चर्चा हो रही थी, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक विरोध ने माहौल को गरमा दिया। प्रदर्शनकारियों का मुख्य निशाना केंद्र सरकार की नीतियां और कथित India-US Trade Deal रही। अब सवाल उठ रहा है कि क्या इस तरह का विरोध लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति है या अंतरराष्ट्रीय मंच की गरिमा के खिलाफ कदम?
फिलहाल, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। AI Summit के बीच हुए इस घटनाक्रम ने साफ कर दिया है कि टेक्नोलॉजी और राजनीति का टकराव अब खुलकर सामने आ रहा है।
