यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का वार, कहा-वैश्विक मंच पर भारत को शर्मिंदा करना ही कांग्रेस का एजेंडा
India AI Impact Summit 2026 : यूथ कांग्रेस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर भारत मंडपम में प्रदर्शन किया है। इन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए। बीजेपी ने इसे लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
- Written By: रंजन कुमार
एआई समिट में प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता। इमेज-सोशल मीडिया
BJP On Youth Congress Demonstration : भारत मंडपम में चल रहे प्रतिष्ठित वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन ने राजनीतिक गलियारों में तूफान खड़ा कर दिया है। इस घटना पर बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी की घेराबंदी शुरू कर दी है। बीजेपी का कहना है कि जब दुनिया भारत की तकनीकी शक्ति का लोहा मान रही है, तब कांग्रेस अर्बन नक्सल की तरह व्यवहार कर रही है।
बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस की इस हरकत को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब भारत एक इतने बड़े और प्रतिष्ठित वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है तो कांग्रेस पार्टी ने गरिमा की जगह इसमें अड़ंगा डालने का रास्ता चुना है। मालवीय ने सीधा आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करना स्पष्ट रूप से भारत को वैश्विक मंच पर शर्मिंदा करने के उद्देश्य से किया गया कृत्य था। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीतिक विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करना स्वीकार्य नहीं है।
प्रदीप भंडारी : यह देश विरोधी हरकत है
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इस प्रदर्शन की तुलना अर्बन नक्सल विचारधारा से की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूरी दुनिया के सामने देश का अपमान किया है। भंडारी के अनुसार भारत के इतिहास में ऐसा अभद्र प्रदर्शन पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने फिर साबित कर दिया है कि वे देश के विकास के विरोध में खड़े हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने इसे पूरी तरह से देश विरोधी हरकत करार देते हुए कहा कि कांग्रेस को भारत की प्रगति से नफरत है।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्री संजय शिरसाट का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा वे हमेशा सपनों की दुनिया में रहते हैं
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला! 2022 दंगों के दौरान दर्ज किए गए मामलों को लिया वापस, BJP ने उठाए सवाल
MP में राज्यसभा चुनाव का एलान, 18 जून को वोटिंग, दिग्विजय की सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस के सामने नंबर का संकट
Cockroach Janta Party पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान, बोले- यह युवाओं के गुस्से की आवाज
National Shame At a time when India is hosting a prestigious global AI Summit, showcasing its innovation and leadership in technology, the Congress party chose disruption over dignity. Under the leadership of Rahul Gandhi, Congress workers went topless and created a ruckus at… pic.twitter.com/N4LoYA6sOV — Amit Malviya (@amitmalviya) February 20, 2026
सुरक्षा में सेंध और पहचान का खुलासा
बीजेपी नेताओं ने इस बात पर भी चिंता जताई कि प्रदर्शनकारी QR कोड का इस्तेमाल कर वीआईपी जोन के भीतर तक कैसे पहुंच गए। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए मुख्य प्रदर्शनकारियों की पहचान हो गई है। कृष्णा हरि (राष्ट्रीय सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस), कुंदन यादव (बिहार राज्य सचिव), अजय कुमार (उत्तर प्रदेश राज्य उपाध्यक्ष) और नरसिम्हा यादव (राष्ट्रीय समन्वयक)।
Narsimha Yadav, one of the main organisers of today’s naked protest at the AI Summit, has pictures with Rahul Gandhi. This should leave no doubt that the disruption was not incidental, it was orchestrated. Such theatrics on an international stage only damage India’s image and… pic.twitter.com/rlnAm2yZ20 — Amit Malviya (@amitmalviya) February 20, 2026
यह भी पढ़ें : भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर काटा बवाल, देखें हंगामे का VIDEO
क्या था मामला?
बता दें कि यूथ कांग्रेस के ये कार्यकर्ता भारत-अमेरिका ट्रेड डील और केंद्र सरकार की विदेश नीति के विरोध में नारे लगा रहे थे। यूथ कांग्रेस ने पीएम मोदी को Compromised PM बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार कॉरपोरेट दबाव में काम कर रही है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
