दिल्ली चुनाव में AAP का मुकाबला करने के लिए क्या है कांग्रेस का प्लान, जानें
कांग्रेस ने इस बार रणनीति में बदलाव किया है और चुनाव की घोषणा से पहले ही दिल्ली की प्रमुख सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। ऐसा करके पार्टी ने दिल्ली चुनावों के प्रति एक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाया है।
- Written By: प्रीति शर्मा
आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नए जोश और संकल्प के साथ अकेले ही मैदान में उतरी है। पिछले कुछ वर्षों में पार्टी ने अपनी उपस्थिति कम बनाई थी। लेकिन इस बार कांग्रेस राजधानी पर अपना प्रभाव पुनः प्राप्त करने के उद्देश्य से मैदान में उतरी है। क्योंकि आने वाले हफ्तों में दिल्ली की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कांग्रेस ने इस बार रणनीति में बदलाव किया है और चुनाव की घोषणा से पहले ही दिल्ली की प्रमुख सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। ऐसा करके पार्टी ने एक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाया है। जो एक महत्वपूर्ण निर्णय साबित हो सकता है। यह पार्टी के आत्मविश्वास और रणनीतिक गहराई को दर्शाता है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस के आरोपों का किया खंडन, कहा- सीएम की छवि धूमिल करने की कोशिश
उमरिया में कांग्रेस का महा-संग्राम, SDM के नहीं पहुंचने पर भड़के कार्यकर्ता; कार्यालय का किया घेराव
‘समझौते की प्रक्रिया पूरी हो गई है…’, राहुल गांधी-कार्तिकेय मामले में समझौता! अब कल आ सकता है बड़ा फैसला
मंदसौर में जल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिर पर मटका लेकर पहुंचीं महिलाएं; नगर पालिका ऑफिस के बाहर फोड़ा
दिल्ली चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व की भागीदारी चुनावों की गंभीरता को मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी जैसे शीर्ष नेता और कई अन्य राज्यों के चेहरों को प्रचार में शामिल करके कांग्रेस अपने अभियान को मजबूत कर रही है। जिससे यह स्पष्ट हो जाए कि दिल्ली में एक मजबूत दावेदार है।
कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के प्रभाव से मतदाताओं को लुभाने के लिए एक आकर्षक एजेंडा पेश किया है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों से ज्यादा निर्वाचन क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस करने का फैसला लिया है। कांग्रेस ने आप पार्टी की तरह आकर्षक प्रस्ताव के साथ मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए प्यारी दीदी योजना शुरू की है। जिसके तहत वह महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपए देगी।
कांग्रेस ने युवाओं को आकर्षित करने के लिए रोजगार के अवसरों का वादा किया है। दिल्ली में युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप और हर महीने 8500 रुपए युवा उड़ान योजना के तहत देने का वादा किया है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए मतदाताओं को लुभाने का कार्य किया जा रहा है।
कांग्रेस ने दिल्ली में व्यक्तिगत उम्मीदवारों को डोर टू डोर आउटरीच को तेज करने के निर्देश जारी किए हैं। जिससे पार्टी का एजेंडा व्यक्तिगत स्तर पर भी मतदाताओं तक पहुंच सके। इस तरह पार्टी नीतिगत वादों को जमीनी स्तर पर जुड़ाव के साथ मिलकर अपने प्रभाव को मजबूत करने का प्लान बना रही है।
