सीजेआई सूर्यकांत की कितनी सैलरी? सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों के वेतन की भी पूरी जानकारी यहां
CJI Suryakant Salary & Allowances: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को सैलरी कितनी मिलती है? उन्हें कौन-कौन से भत्ते मिलते हैं। यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है।
- Written By: रंजन कुमार
सुप्रीम कोर्ट और नवनियुक्त सीजेआई।
CJI Surya kant Salary: सीजेआई सूर्यकांत के रूप में सुप्रीम कोर्ट को 53वां प्रधान न्यायाधीश मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (24 नवंबर) उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं। इससे पहले सीजेआई रहे बीआर गवई 23 नवंबर को रिटायर हुए।
ऐसे में जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को सैलरी कितनी मिलती है, उन्हें कौन-कौन से भत्ते दिए जाते हैं। यह भी जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों की कितनी सैलरी होती है।
2016 में हुआ था सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव
सुप्रीम कोर्ट के जजों की सैलरी, ग्रेच्युटी, पेंशन और अलाउंस सुप्रीम कोर्ट जज (सैलरी और सर्विस की शर्तें) एक्ट, 1958 के तहत निर्धारित होती है। हाईकोर्ट के जजों की सैलरी हाईकोर्ट जज (सैलरी और सर्विस की शर्तें) एक्ट, 1954 के तहत दी जाती है। सैलरी/ पेंशन ग्रेच्युटी, अलाउंस आदि में बदलाव के लिए एक्ट में बदलाव जरूरी होता है। आखिरी बार 2016 में 7वें वेतन आयोग की सिफारिश लागू होने के बाद जजों के सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव हुआ था। उस दौरान CJI के आदेश पर बनाई गई कमेटी ने बदलावों की सिफारिश की थी। उसके बाद केंद्रीय कैबिनेट से प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। फिर संसद में जजों की सैलरी एक्ट में बदलाव का प्रस्ताव पारित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
आखिर सुप्रीम कोर्ट के जज वकीलों को क्यों दी दीवार और काला पत्थर देखने की नसीहत, समझाया हिंदी सिनेमा का महत्व
एलपीजी वितरकों को हाई कोर्ट से झटका; 100% डिजिटल बुकिंग और DAC अनिवार्यता के खिलाफ याचिका वापस लेनी पड़ी
पर्यावरण से खिलवाड़! 5,771 पेड़ काटने के बाद कंपनी ने नहीं लगाया एक भी पौधा, हाई कोर्ट ने मनपा को घेरा
‘छोटा मटका’ बाघ केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अब गोरेवाड़ा की तर्ज पर ताडोबा में बनेगा रेस्क्यू सेंटर
CJI को कितनी मिलती है सैलरी?
भारतीय न्यायिक विभाग के अनुसार देश के चीफ जस्टिस को हर महीने 2,80,000 रुपये सैलरी दी जाती है। इसके अलावा सालाना 16,80,000 रुपये की पेंशन और महंगाई भत्ता मिलता है। इसके साथ ही सीजेआई को एक बार 10 लाख रुपये का फर्नीशिंग भत्ता मिलता है। इतना ही नहीं हर महीने बेसिक सैलरी का 24% HRA यानी मकान का किराया भत्ता दिया जाता है। और 45,000 रुपये सत्कार भत्ता भी दिया जाता है। यह भत्ता प्रोटोकॉल और औपचारिकता से जुड़े खर्चों के लिए मिलता है।
यह भी पढ़ें: पेटवाड़ का लाल जस्टिस सूर्यकांत आज लेगा शपथ, गांव के इन लोगों को है खास न्योता
अन्य जजों की सैलरी और भत्ते जानें
सीजेआई के अलावा सुप्रीम कोर्ट के अन्य जज और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को हर महीने 2,50,000 रुपये सैलरी दी जाती है। इसके साथ ही 15 लाख रुपये की सालाना पेंशन और महंगाई भत्ता दिया जाता है। इतना ही नहीं एक बार का 8 लाख रुपये का फर्नीशिंग भत्ता मिलता है। बेसिक सैलरी का 24% HRA और हर महीने 34 हजार रुपये का सत्कार भत्ता दिया जाता है। हाईकोर्ट के जजों को 2,25,000 रुपये सैलरी मिलती है। वहीं, 13,50,000 रुपए की सालाना पेंशन दी जाती है। इसके अलावा 6 लाख का फर्नीशिंग भत्ता, बेसिक सैलरी का 24% HRA और 27,000 रुपये हर महीने सत्कार भत्ता मिलता है। सीजेआई समेत सभी जजों को 20 लाख रुपये की ग्रेच्युटी भी दी जाती है।
