Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें प्रमुख शहरों का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी है। रात में बारिश से आज तापमान में गिरावट है। दिन का पारा 34 डिग्री तक होने का अनुमान है। अन्य प्रमुख शहरों में क्या रहेगा मौसम का हाल आइए देखते हैं।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Jun 15, 2025 | 07:48 AM

दिल्ली में झमाझम बारिश से मिली राहत

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में देर रात झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ उमस से भी निजात मिल गई है। दिल्ली वासियों को कई दिन से बारिश का इंतजार था, कुछ दिन तेज हवाएं चलीं लेकिन हल्की फुहार के बाद फिर से प्रचंड गर्मी और लू ने बुरा हाल कर रखा था। एक दिन पहले पहाड़ों पर भी मौसम ने करवट ली थी। नैनीताल और शिमला में भी बारिश हुई थी, जबकि मुंबई में भी बादल बरसने से लोगों को गर्मी से छुटकारा मिला था।

वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को गर्मी और उमस से परेशान होना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 15 जून से नॉर्थ इंडिया के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की फुहारें देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दिल्ली समेत यूपी और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है।

दिल्ली में मौसम विभाग का रेड अलर्ट

दिल्ली में बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। रात में 80-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से यहां बारिश हुई है। इस वजह से आज दिन में मौसम में रोज की तरह इतनी गर्मी नहीं है। दिन का तापमान भी जहां 40-45 रहा करता था वहीं अब 34 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि अनुमान है कि आज फिर से दिल्ली में लगातार दो घंटे आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से राजधानी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

फादर्स डे पर परिवार के साथ इन जगहों पर करें सैर, यादगार बन जाएगा रविवार

उत्तर प्रदेश में भी आज से बरसेंगे बादल

उत्तर प्रदेश में लोगों को गर्मी से आज राहत मिलने की संभावना है। आज से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में हल्की फुहारों और आंधी के साथ मौसम करवट ले सकता है। पूर्वांचल के 35 जिलों जैसे गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती आदि में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

जानें देश के प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा मौसम का हाल:

शहर तापमान (°C) पवन की दिशा पवन की गति (किमी/घंo) आर्द्रता (%)
मुंबई 26° – 7.4 94%
बेंगलुरु 20.6° दक्षिण-पश्चिमी 14.8 82%
चेन्नई 29° – 13 74%
हैदराबाद 27° दक्षिण-पश्चिमी 9.3 79%
कोलकाता 30° शांत 0 88%
अहमदाबाद 27.6° शांत 0 81%
पुणे 25.4° शांत 0 94%
नई दिल्ली 34.8° शांत 3.7 66%

Weather updates in delhi and other states today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2025 | 07:48 AM

Topics:  

  • Daily Weather Report
  • Delhi Weather News
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

Kal Ka Mausam: मॉनसून ने महाराष्ट्र के साथ गुजरात को भी लपेटा, IMD ने इन राज्यों के लिए बजाया अलार्म

2

मुंबई डूबने की कगार पर? झीलों का जलस्तर खतरनाक, मूसलाधार बारिश से बढ़ा डर, देखें VIDEO

3

Aaj Ka Mausam: UP में धूप तो MP-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में भी झमाझम बरसेंगे बादल

4

महाराष्ट्र में बारिश-बाढ़ से हाहाकार, मुंबई-नांदेड़ में मची तबाही, मराठवाड़ा में 7 की मौत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.