-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Water Crisis In Delhi Will Not End Just By Curbing Tanker Mafia Atishi
टैंकर माफिया पर लगाम लगाने भर से नहीं होगा जल संकट का समाधान, पानी की बर्बादी करने से बाज आयें लोग : आतिशी
- Written By: रीना पंवार
राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा है कि इस संकट का समाधान केवल टैंकर माफिया पर लगाम लगाकर नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा करते हुये कहा कि कोई बड़ी लीकेज नहीं है, अगर पाइपलाइनों में कोई गड़बड़ी होती है तो उसे 12 घंटे में ठीक कर दिया जाता है।

पाइपलाइन नेटवर्क का निरीक्षण करती दिल्ली की जल मंत्री आतिशी (सौजन्य सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में लगातार गहराते जल संकट को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा है कि शहर में पानी की उपलब्धता में प्रतिदिन 50 मिलियन गैलन की कमी आ रही है और मौजूदा संकट का समाधान केवल टैंकर माफिया पर लगाम लगाकर नहीं किया जा सकता। जल संकट से निपटने के लिये उन्होंने दिल्ली के लोगों से पानी बर्बाद न करने की अपील भी की।
जल मंत्री आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन में दावा करते हुये गुरुवार को कहा कि कोई बड़ी लीकेज नहीं है, यह अफवाह है। अगर पाइपलाइनों में कोई गड़बड़ी होती है तो उसे 12 घंटे में ठीक कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हालिया ऑडिट में दिखा है कि दिल्ली में पानी की लीकेज अंतरराष्ट्रीय मानकों की तुलना में कम है। आतिशी ने संवाददाताओं से कहा कि शहर में वास्तव में जल संकट है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुये कहा कि पानी की बर्बादी करने से बाज आ जायें।
जल मंत्री ने कहा कि यमुना नदी और अन्य स्रोतों से प्राप्त पानी की पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण दिल्ली में औसत जल उपलब्धता काफी कम हो गई है, जो छह दिन पहले 1,000-1,005 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) थी। उन्होंने कहा कि 12 जून को यह 951 एमजीडी था। इसका मतलब है कि पानी की कमी के कारण दिल्ली में उत्पादन में 50 एमजीडी की कमी आई है, जिससे जल पाइपलाइन नेटवर्क के अंतिम छोर पर स्थित क्षेत्रों में पानी की कमी हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि यदि टैंकर माफिया सक्रिय हैं और 100-200 टैंकर चलाए जाते हैं, तो वह 0.1-0.5 एमजीडी से अधिक पानी का उपयोग नहीं कर पाएंगे। यदि टैंकर माफिया पर पूरी तरह से लगाम लगा दी जाए, तो भी इससे दिल्ली में जल संकट का समाधान नहीं होगा, क्योंकि दिल्ली को 50 एमजीडी पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश ने सुप्रीम कोर्ट में अपने पिछले बयान से पलटते हुए कहा है कि उसके पास दिल्ली को देने के लिये अतिरिक्त पानी नहीं है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को जल आपूर्ति के लिए अपर यमुना रिवर बोर्ड का दरवाजा खटखटाने का निर्देश दिया।
Water crisis in delhi will not end just by curbing tanker mafia atishi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ITR e-Verification Rules: इनकम टैक्स रिटर्न भरने के 30 दिनों के भीतर ई-वेरिफिकेशन करना क्यों है बहुत जरूरी
Jul 17, 2026 | 03:05 PMAPK फाइल खोलते ही खाली हो गए बैंक खाते! नागपुर में ठगों ने उड़ाये 26.67 लाख, भूलकर भी न करें ये गलती
Jul 17, 2026 | 03:05 PMDating में हर बात को लेकर करते हैं ओवरथिंक? जानें क्या है 3P थ्योरी, जिसे अपनाकर बन सकती है लवलाइफ बेहतर
Jul 17, 2026 | 03:04 PMGondia News: मनेरी वन समिति के 25 लाख के विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप, जांच की मांग
Jul 17, 2026 | 03:03 PMTGT भर्ती परीक्षा विवाद: हाईकोर्ट ने मांगी विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट, कहा- त्रुटि हो तो मूकदर्शक नहीं बन सकते
Jul 17, 2026 | 03:00 PMदतिया उपचुनाव: भाजपा ने खोला चुनाव कार्यालय, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Jul 17, 2026 | 02:52 PMTrump US Elections: 2020 चुनाव पर ट्रंप के दावों से मची हलचल, कमला हैरिस बोलीं- ध्यान भटका रहे हैं राष्ट्रपति
Jul 17, 2026 | 02:49 PMवीडियो गैलरी

‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM
रोज 17 घंटे पढ़ाई, फिर बने NEET-UG 2026 के टॉपर; आर्यन ने बताया सक्सेस पाने का मंत्र- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:02 PM














