Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली विधानसभा चुनाव : राष्ट्रपति से लेकर केजरीवाल तक कई दिग्गजों ने किया मतदान, देखें तस्वीरें…

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। दिल्ली में 1 बजे तक 33.31% वोटिंग दर्ज की गई। सबसे ज्यादा मतदान नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुआ।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 05, 2025 | 03:20 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 10

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। दिल्ली में 1 बजे तक 33.31% वोटिंग दर्ज की गई। सबसे ज्यादा मतदान नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुआ। बता दें कि यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, LG वीके सक्सेना, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी वोट डाल चुके हैं। जानते हैं किन दिग्गजों ने अब तक वोट डाल चुके हैं। (सभी फोटो सोर्सः सोशल मीडिया)

2 / 10

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर मतदान करने की अपील की।

सम्बंधित ख़बरें
1

राहुल गांधी बड़े आंदोलन की तैयारी में! अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर किसान नेताओं से मुलाकात के क्या मायने?

2

बांग्लादेश में BNP की जीत पर शायना एनसी ने तारिक रहमान को दी बधाई, राहुल गांधी पर साधा निशाना

3

भारत के बंटवारे की साजिश रच रहे राहुल गांधी? भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लगाए गंभीर आरोप

4

लोकसभा में श्रीकांत शिंदे का राहुल गांधी पर तंज, बजट और रक्षा नीति पर तीखा पलटवार

3 / 10

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और माता-पिता गोबिंद राम केजरीवाल और गीता देवी के साथ लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोटिंग की। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अरविंद केजरीवाल का मुकाबला कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा से है। वोट डालने के बाद केजरीवाल ने कहा, "मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और दिल्ली के विकास के लिए अपना वोट डालें। जो दिल्ली के लिए काम करेगा, उसे जनता का वोट मिलेगा।"

4 / 10

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने अपनी पत्नी कल्पना दास के साथ तीन मूर्ति के पास लायंस विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में बने पोलिंग बूथ पर वोट डाला। इस वक्त उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर मतदान करने की अपील की।

5 / 10

कांग्रेस के प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी इन तीनों ने अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया। उनके साथ नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार संदीप दीक्षित भी थे। वोट डालने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मेरी अपील है कि आप अपने घरों से बाहर निकलें और वोट डालें। राहुल गांधी ने वोटिंग कर पटना निकल गए।"

6 / 10

नई दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने मतदान करने के बाद कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट दीजिए। दिल्ली राजधानी है, पूरे देश को दिखाना है कि दिल्ली सबसे आगे है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान कीजिए, पुराने सारे रिकॉर्ड्स को तोड़िए। दिल्ली में हजारों काम होने हैं। मोदी जी के साथ ऐसी सरकार बनेगी, जो विजन, उनकी सारी स्कीम्स को लेकर आएगी।

7 / 10

दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से AAP उम्मीदवार आतिशी ने वोट डाला। आतिशी ने कहा कि ये सिर्फ चुनाव नहीं, धर्म युद्ध है। ये सत्य और असत्य की लड़ाई है। ये काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है। एक तरफ पढ़े-लिखे, ईमानदार लोग हैं, दूसरी तरफ गाली-गलौज करने वाले लोग हैं। दिल्ली के लोग काम करने वालों, ईमानदार को जिताएंगे और बुराई को हराएंगे।

8 / 10

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने अपने मतप्रयोग के बाद कहा कि आज दिल्ली में लोकतंत्र का पर्व है। मेरी दिल्ली के सभी वोटर्स से अपील है कि वे अपने डेमोक्रेटिक राइट यानी वोट डालने के अधिकार का प्रयोग जरूर करें, ताकि दिल्ली एक विकसित राजधानी बन सके। 8 तारीख को दिल्ली में कमल खिलेगा। तो वही भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के यमुना विहार में सर्वोदय कन्या विद्यालय नंबर 1 में वोट डाला।

9 / 10

कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने मादीपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस पोलिंग स्टेशन पर VVPAT में गड़बड़ी के चलते करीब 15 मिनट तक वोटिंग रुकी रही थी। उन्होंने भी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की।

10 / 10

जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार आप नेता मनीष सिसोदिया ने मतदान के बाद कहा कि लाखों लोग अपने कल्याण और प्रगति के साथ-साथ दिल्ली के कल्याण के लिए वोट करेंगे। इसलिए, मैंने कालका माई से प्रार्थना की कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप एक बार फिर सरकार बनाए... मुझे पूरा विश्वास है कि आप एक बार फिर सत्ता में आएगी।

Voting on 70 seats of delhi assembly kejriwal rahul priyanka along with know which bigwigs cast their votes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2025 | 02:21 PM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Delhi Assembly Election Photo Gallery
  • Draupadi Murmu
  • Election Voting
  • Manish Sisodia
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.