- Hindi News »
- Delhi »
- Two Conditions And The Names Of Lakhs Of Women Were Deleted Bjp Cheated After Coming To Power After 28 Years
दो शर्त और कट गया लाखों महिलाओं का नाम, 28 साल बाद सत्ता में आने पर बीजेपी ने किया ‘छल’!
Mahila Samman Yojana: दिल्ली में महिला समृद्धि योजना इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपए उनके बैंक खातों में दिए जाएंगे। लेकिन इस पर अब शर्त लगा दी गई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

CM रेखा गुप्ता (File Photo)
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में विपक्षी नेता आतिशी ने महिला सम्मान निधि के मुद्दे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला बोला है। आतिशी ने कहा कि 8 मार्च को न खाते में पैसे आए, न रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ, केवल 4 सदस्यीय कमिटी मिली। यानी खोदा पहाड़, निकली चुहिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी जुमला थी, उन्होंने महिलाओं से झूठ बोला।
आतिशी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा कि दिल्ली चुनाव में मोदी जी ने वादा किया था- महिला दिवस पर दिल्ली की हर महिला के खाते में ₹2500 आएंगे। उन्होंने कहा था- ये “मोदी की गारंटी है!” आज 8 मार्च है-न खाते में पैसे आए, न ही रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ, केवल 4 सदस्यीय कमिटी मिली। यानी खोदा पहाड़, निकली चुहिया।
मोदी जी की गारंटी जुमला
इतना ही नहीं, आतिशी ने आगे कहा कि क्या यही थी मोदी जी की गारंटी? उन्होंने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार ने साबित कर दिया कि मोदी जी की गारंटी जुमला थी, उन्होंने महिलाओं से झूठ बोला। भाजपा ने साबित कर दिया कि, ये बस शुरुआत है इनके संकल्प पत्र के सभी वादे भी ऐसे ही झूठे साबित होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘शिव शक्ति से ऊपर कोई नहीं…’, केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने के बाद क्या बोलीं पत्नी सुनीता?
JNU हिंसा मामला: पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी 14 छात्रों को दी जमानत; कहा- ‘ये पेशेवर या आदतन अपराधी नहीं हैं’
JNU में खूनी संघर्ष: शिक्षा मंत्रालय मार्च के दौरान पुलिस-छात्रों में हिंसक झड़प, 25 जवान घायल, 51 हिरासत में
पुलिस Vs पुलिस: AI समिट में ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन पर हाईवोल्टेज ड्रामा, दिल्ली पुलिस पर लगा किडनैपिंग का आरोप
आतिशी ने प्रेस वार्ता के दौरान BJP से पूछा कि क्या चार सदस्यीय कमिटी बनने और महिलाओं के खाते में ₹2500 आने में कोई अंतर नहीं है? कहा कि दिल्ली चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 8 मार्च से महिलाओं के खाते में ₹2500 आने की गारंटी दी थी। आज 8 मार्च हो गया लेकिन किसी भी महिला के खाते में ₹2500 नहीं आए।
दिल्ली वालों को मिला ‘झुनझुना’
आतिशी ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार ने साबित कर दिया कि मोदी की गारंटी कोई गारंटी नहीं बल्कि जुमला होती है। आतिशी ने आगे कहा कि महिलाओं को चार सदस्यीय समिति के रूप में ‘झुनझुना’ मिला है। ये समिति पहले मानदंड तय करेगी, उसके बाद लाभार्थियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू होगी और फिर पंजीकरण किया जाएगा।
लेकिन ये अभी निश्चित नहीं है कि पैसे का ट्रांसफर कब शुरू होगा। इस दौरान आतिशी ने महिलाओं से अपने बैंक खातों में मोबाइल नंबर अपडेट करने की भी सलाह दी थी, ताकि उन्हें इस पैसे मिलने के मैसेज मिल सकें। इस दौरान आतिशी ने कहा कि पीएम मोदी ने वादा किया था कि दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये जमा किए जाएंगे।
क्या हैं दो शर्त
बता दें कि यह पहले से तय था कि इस योजना का लाभ केवल गरीब परिवारों की महिलाओं को मिलेगा। हालांकि, गरीबी की परिभाषा क्या होगी, यह पहले से निर्धारित नहीं था। वहीं दूसरी शर्त है कि इस योजना का लाभ केवल परिवार की एक महिला को ही मिलेगा। इस निर्णय के कारण लाभार्थियों की संख्या काफी कम हो सकती है।
दिल्ली एनसीआर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सीएम रेखा गुप्ता ने बनाई समिति
बता दें कि दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर हमारी कैबिनेट की मीटिंग हुई जिसमें महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने बताया हमने एक समिति बनाई है जिसका नेतृत्व मैं (रेखा गुप्ता) करूंगी और योजना के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होगा।
Two conditions and the names of lakhs of women were deleted bjp cheated after coming to power after 28 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘खामेनेई की हो चुकी है मौत’, डोनाल्ड ट्रंप का इजरायल के ऑपरेशन के बाद ईरान पर बड़ा दावा
Mar 01, 2026 | 06:31 AMLIVEआज की ताजा खबर 1 मार्च LIVE: बंगाल में BJP आज से ‘परिवर्तन यात्रा’ करेगी शुरू
Mar 01, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope: आज है जन्मदिन? बचपन के मित्रों से होगा मिलन, जानें साल 2026 आपके लिए लाया है क्या सौगात!
Mar 01, 2026 | 06:15 AMक्यों मनाया जाता है Self-Injury Awareness Day? क्या है इसका इतिहास? जानिए इस खास दिन का महत्व
Mar 01, 2026 | 06:00 AMWorld Civil Defence Day: अब ड्रोन और AI बचाएंगे आपकी जान! जानें कैसे बदल रही है नागरिक सुरक्षा की तस्वीर
Mar 01, 2026 | 05:30 AMनई कार के लिए टायर खरीद रहे हैं? इन 4 बातों पर ध्यान नहीं दिया तो बाद में होगा पछतावा
Mar 01, 2026 | 05:00 AM15 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया बैन? जानिए किस देश ने लिए बड़ा फैसला
Mar 01, 2026 | 03:52 AMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM














