बागी TMC सांसदों की बैठक की पहली तस्वीर आई सामने, 19 सांसदों के शामिल होने का दावा; जानें कौन-कौन पहुंचा
TMC Rebel MPs Meeting: दिल्ली में BJP नेता भूपेंद्र यादव के घर पर TMC के बागी सांसदों की बैठक की पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें काकोली घोष, यूसुफ पठान और सायोनी समेत अन्य कई सांसद दिख रहे हैं।
- Written By: अमन मौर्या
दिल्ली में भाजपा नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक की तस्वीर (फोटो सोर्स- @ANI)
Bhupender Yadav Residence Meeting: बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर टीएमसी के बागी सांसदों के बैठक की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में युसूफ पठान, सायोनी घोष, सुदीप बंदोपाध्याय समेत कई बागी टीएमसी सांसद दिखाई दे रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस बैठक में टीएमसी के 19 बागी सांसद शामिल हुए थे। बैठक के बाद सभी सांसद निकल चुके हैं। भूपेंद्र यादव के आवास बैठक संपन्न होने के बाद सभी बागी सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के आवास की ओर रवाना हुए।
भूपेंद्र यादव के आवास पर हुई बैठक में शामिल होने वाले सांसदों में काकोली घोष दस्तीदार, सायोनी घोष, माला रॉय, शताब्दी रॉय, बापी हलदर और प्रसून बनर्जी जैसे नाम हैं। बैठक में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद थे।
TMC ने स्पीकर को दिया एप्लीकेशन
TMC सांसद कीर्ति आजाद कहते हैं, हमने लोकसभा स्पीकर को एक एप्लीकेशन दी है। हमने इसे पहले ही उन्हें मेल के जरिए भेज दिया था। हम उन्हें इसकी हार्ड कॉपी देने गए थे। वे वहां नहीं थे, इसलिए हमने उनके ऑफिस से इसकी रिसीविंग ले ली।
सम्बंधित ख़बरें
TMC के बागी सांसदों का बड़ा फैसला, नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी में करेंगे विलय, NDA को समर्थन का ऐलान
हमने कसाब को भी खिला-पिलाकर जिंदा रखा, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सरकार के एक्शन से कांग्रेस का छलका दर्द
आरजी कर के विरोध पर मिली धमकी, काकोली घोष के बेटे का दीदी पर बड़ा आरोप, ममता समेत कई नेताओं को भेजेंगे नोटिस
मुरैना: ट्रेन में आग की अफवाह और कूदने लगे यात्री…दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत
#WATCH | TMC MP Kirti Azad says, “We have given an application to the (Lok Sabha) Speaker. We had alerady sent it to him through mail beforehand. We had gone to him to give him the hard copy. He wasn’t there, so we got the receiving by his office. The separate group being formed… https://t.co/RBzCgRv98D pic.twitter.com/6zXFqxcahA — ANI (@ANI) June 14, 2026
संसद में अलग गुट के रूप में मान्यता पर उन्होंने बताया कि संविधान में अलग ग्रुप बनाने का कोई प्रावधान नहीं है। महाराष्ट्र का मामला पिछले 5 सालों से कोर्ट में चल रहा है। न्याय में देरी का मतलब है न्याय न मिलना। हमें स्पीकर पर भरोसा है कि वे संविधान के अनुसार निष्पक्ष फैसला लेंगे। कोई अलग ग्रुप नहीं बनाया जा सकता। ममता बनर्जी ही पार्टी हैं। पार्टी सिर्फ 20 सांसदों या 60 विधायकों से नहीं बनती। यह जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से बनती है, न कि सिर्फ इन लोगों से। ममता बनर्जी ने ही इस पार्टी को खड़ा किया है।
ये भी पढ़ें- आंकड़ा 22 पार, कई और लाइन में… काकोली घोष के दावे से मचा हड़कंप, कल स्पीकर के सामने खुलेगा बागियों का राज
22 सांसदों के समर्थन का दावा
बैठक में शामिल होने से पहले बागी गुट की नेता सांसद काकोली घोष ने बड़ा दावा किया था। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बागी गुटों में सांसदों की संख्या बढ़कर अब 22 पहुंच गई है। उनके अनुसार, जल्द ही दो और सांसद इस गुट में शामिल होने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने शामिल होने वाले दोनों सांसदों के नाम नहीं बताए। घोष ने यह भी बताया कि लोकसभा स्पीकर ने बागी गुट को समय दिया है। सोमवार को सभी सांसद उनसे मिलेंगे और लोकसभा में अलग संसदीय गुट के रूप में औपचारिक मान्यता देने की मांग करेंगे।
