टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष (फोटो सोर्स- आईएएनएस) 
पश्चिम बंगाल

आरजी कर के विरोध पर मिली धमकी, काकोली घोष के बेटे का दीदी पर बड़ा आरोप, ममता समेत कई नेताओं को भेजेंगे नोटिस

RG Kar Case Mamata Banerjee: आरजी कर मामले पर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और I-PAC पर बड़ा आरोप लगाया है।

अमन मौर्या

Baidyanath Ghosh Legal Notice: आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले में आवाज उठाने पर उनकी मां और परिवार पर दबाव बनाया गया था। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई टीएमसी नेताओं को लीगल नोटिस भेजने की धमकी दी। बैद्यनाथ घोष ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जब आरजी कर अस्पताल में 'अभया' के साथ हुई घटना सामने आई थी, तब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था।

उस पोस्ट के बाद एसपी दास नाम के एक व्यक्ति ने उनकी मां को फोन कर धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को उनकी बात पर संदेह है तो उनकी मां का फोन सीबीआई को सौंप दिया जाए और कॉल रिकॉर्ड की जांच कराई जाए।

TMC लगाए गंभीर आरोप

TMC पर आरोप लगाते हुए घोष ने कहा कि उस समय तृणमूल कांग्रेस ने ऐसा डर का माहौल बना दिया था कि लोग खुलकर अपनी बात नहीं कह पा रहे थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं, इसलिए लोग सामने आकर बोल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी जानते हैं कि आरजी कर मामले में अभया की हत्या हुई थी। उनके साथ मारपीट की गई, दुष्कर्म किया गया और बाद में उनके शव को जला दिया गया, लेकिन मृतका के माता-पिता को अपनी बेटी का शव तक देखने की अनुमति नहीं दी गई थी।

I-PAC ने हटाया पोस्ट

बैद्यनाथ घोष ने दावा किया कि आरजी कर घटना के बाद उनकी मां काकोली घोष ने इसके विरोध में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया था, लेकिन आई-पैक ने उस पोस्ट को हटा दिया। उन्होंने कहा कि इसका फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाए तो पूरी सच्चाई सामने आ सकती है। सांसदों के सोशल मीडिया अकाउंट्स तक आई-पैक की पहुंच होती है और इसी कारण उनकी मां का पोस्ट हटाया गया था।

इन नेताओं को भेजेंगे कानूनी नोटिस

बैद्यनाथ घोष ने बताया कि उनकी लीगल टीम ने एक कानूनी ड्राफ्ट तैयार किया है, जिस पर वे हस्ताक्षर कर चुके हैं। यह कानूनी नोटिस पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सांसद महुआ मोइत्रा, सांसद कल्याण बनर्जी, सांसद सौगत रॉय और सोनाली गुहा को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी कानूनी टीम सोमवार या मंगलवार तक यह नोटिस भेज देगी।

ममता ने लगाया आरोप

ममता बनर्जी ने हाल ही में यह बयान दिया था कि उनकी पार्टी का एक सांसद पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रहा है और उस सांसद ने अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए टिकट मांगा था। इस पर बैद्यनाथ घोष ने कहा कि ममता बनर्जी के इस फेसबुक पोस्ट से साफ संकेत मिलता है कि वह और उनकी मां ही उनके निशाने पर थे।

महुआ मोइत्रा के आरोप को किया खारिज

काकोली घोष पर महुआ, सौगत रॉय सोनाली गुहा द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए बैद्यनाथ घोष ने कहा, ये 100 प्रतिशत झूठी बातें हैं। मेरी लीगल टीम ने इन सभी के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हम उनसे लिखित माफी की मांग करेंगे और यह भी कहेंगे कि भविष्य में इस तरह के बयान न दें। अगर 15 दिनों के भीतर माफी नहीं मांगी गई तो हम कलकत्ता हाईकोर्ट में इनके खिलाफ मामला दायर करेंगे।

एजेंसी इनपुट के साथ...

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 3 सरकारी योजनाओं से हर साल ₹6,000 और 5 लाख तक लोन का फायदा, पढ़ें पूरी खबर

भारत में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस, मेटा ने अनुचित कंटेंट की रिपोर्टिंग पर सहमति जताई

15 सितंबर को क्यों मनता है इंजीनियर्स डे, कौन थे एम. विश्वेश्वरैया, जानें राष्ट्र निर्माण में क्या था योगदान