Delhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे से आज दिल्ली के ये रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़ें यहां
Today Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को यात्रा करने वाले लोगों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मध्य दिल्ली और आसपास के कई एरिया में ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा।
- Written By: रंजन कुमार
दिल्ली की ट्रैफिक और कार में बैठे पीएम मोदी और पुतिन।
Putin Delhi Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। इसके मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज यानी 5 दिसंबर को दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित और रूट डायवर्जन लागू किए जाएंगे। दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे प्रतिबंधों को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा करें। ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी थी। इसके तहत प्रतिबंधित सड़कों पर दोनों लेन और सर्विस रोड पर वाहन परिचालन पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
प्रतिबंधित इलाके और रोड में डब्ल्यू पॉइंट, ए पॉइंट, आईटीओ चौक, बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, राजघाट क्रॉसिंग, शांति वन क्रॉसिंग, हनुमान सेतु से वाई पॉइंट, नेताजी सुभाष मार्ग शामिल हैं।
इन मार्गों पर भी नहीं जाएं
निषाद राज मार्ग, सलीमगढ़ फ्लाईओवर बाइपास, एमजीएम-प्रगति मैदान टनल से हनुमान सेतु, कश्मीरी गेट, विकास मार्ग, आईपी मार्ग पर जाने से बचें। ट्रैफिक पुलिस की ओर से यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक इन मार्गों से बचें। इन सड़कों के वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, जिससे सफर में कोई परेशानी न हो। पार्किंग की अनुमति केवल निर्धारित स्थलों में ही होगी।
सम्बंधित ख़बरें
मल्लिकार्जुन खरगे की बढ़ी मुश्किलें! BJP ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, सार्वजनिक माफी और FIR के साथ कर दी ये मांग
जुबान नहीं फिसली…राहुल के इशारे पर कहा आतंकवादी! संबित पात्रा ने खरगे पर किया पलटवार, छिड़ा सियासी घमासान
सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; बिहार कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन शुरू! जानें क्या हुई बात
‘मोदी आतंकवादी हैं…’ मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान से मचा भारी बवाल, बाद में सफाई देकर पलटे कांग्रेस अध्यक्ष
इन मार्गों पर गाड़ी पार्क करने की नहीं होगी इजाजत
बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, रिंग रोड (हनुमान सेतु-शांति वन से राजघाट तक, आईपी फ्लाईओवर से प्रगति मैदान टनल तक), निषाद राज मार्ग, आईपी मार्ग (दोनों कैरिजवे )। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, ट्रैफिक/ सेंट्रल रेंज ने बयान जारी किया है कि इन सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को क्रेन से हटाया जाएगा और मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है, जिससे कोई असुविधा न हो।
TRAFFIC ADVISORY Special traffic arrangements will be in place in New Delhi District on 05.12.2025 due to a special event. 📍RESTRICTIONS AND NO PARKING ZONES:
Different stretches including Mother Teresa Crescent, Teen Murti Marg, Akbar Road, MLNP, Janpath Road, Firoz Shah… pic.twitter.com/ugexGDdCSQ — Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 4, 2025
यह भी पढ़ें: Traffic Challan: गाड़ी का चालान कट गया? टेंशन नहीं लें, इस दिन करा सकेंगे माफ
इन स्थानों पर आज जाएंगे पुतिन
बता दें, पुतिन आज राजघाट जाएंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। कई बिजनेस मीटिंग में शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे। साल 2021 के बाद पुतिन की यह पहली भारत यात्रा है। इसे लेकर पूरे दिल्ली में सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार की शाम यानी 4 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पालम एयरपोर्ट जाकर पुतिन का स्वागत किए थे।
