Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सूरत में मिला आतंकी…कश्मीर में विस्फोटक और दिल्ली में धमाका, ये है देश दहलाने की ना’पाक साजिश?

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए विस्फोट के बाद पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने गुजरात, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Nov 11, 2025 | 11:28 AM

दिल्ली धमाके की साजिश, डिजाइन फोटो/ नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi Red Fort Blast: देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास कार में हुए विस्फोट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसी जांच में जुटी है। आज विस्फोट की एफएसएल जांच भी की जाएगी। इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों तीन संदिग्धों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। इसमें गुजरात के एक डॉक्टर को तीन पिस्तौल और संभावित जैविक हथियार राइसिन बनाने के संसाधनों के साथ गिरफ्तार किया गया।

वहीं जम्मू-कश्मीर के एक अन्य व्यक्ति को हरियाणा में 2,900 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ और दो असॉल्ट राइफलों के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं एक और एक तीसरे व्यक्ति को उत्तर प्रदेश में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद की तारीफ में पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ये तीनों गिरफ्तारियां रविवार और सोमवार सुबह को हुई। आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली कार विस्फोट में इन लोगों का कनेक्शन हो सकता है।

दिल्ली के लाल किला के पास कैसे हुआ धमाका?

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट 1 पर सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर हरियाणा नंबर प्लेट वाली एक हुंडई i20 कार HR26 CE 7674 आकर फट गई। इस विस्फोट के बाद कई गाड़ियों में आग लग गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई।

गिरफ्तार आतंकियों और ब्लास्ट के बीच कैसा संबंध?

दरअसल दिल्ली पुलिस, एनआईए और एनएसजी की ओर से इस घटना को लेकर बहुत सीमित जानकारी दी गई है। रविवार और सोमवार की गई गिरफ्तारी को लेकर आशंका जताई जा रही है कि क्या ये लोग दिल्ली विस्फोट से जुड़े थे? हालांकि पुलिस की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

कौन थे गिरफ्तार होने वाले लोग?

गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने रविवार को राज्य की राजधानी गांधीनगर के पास अदलाज कस्बे से डॉ. अहमद मोहियुद्दीन सैयद को गिरफ्तार किया। सैयद के पास से तीन पिस्तौलें, दो ऑस्ट्रियाई निर्मित ग्लॉक पिस्तौलें और एक इतालवी निर्मित बेरेटा, साथ ही इन हथियारों के लिए गोला-बारूद भी बरामद हुआ।

जांच में पुलिस को मिले थे विस्फोटक पदार्थ

पुलिस ने चार लीटर अरंडी का तेल भी बरामद किया, जो एक व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला और आसानी से उपलब्ध उत्पाद है और जिसका उपयोग राइसिन बनाने के लिए भी किया जा सकता है। यह एक अत्यधिक विषैला पदार्थ है जो शरीर की कोशिकाओं में प्रवेश करके और आवश्यक प्रोटीन के उत्पादन को रोक देता है। ये जानलेवा होता है। इससे सेल डेड हो जाते हैं और ऑर्गन फेल्यर होता है।

धमाके में डॉ. मुजम्मिल शकील

इस बीच, लगभग उसी समय, जम्मू और कश्मीर की पुलिस हरियाणा के फरीदाबाद में डॉ. मुजम्मिल शकील से जुड़ी दो आवासीय इमारतों पर छापामारी कर रही थी और वहां से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया। ये विस्फोटक लगभग 3,000 किलोग्राम थे।

इसमें 350 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, डेटोनेटर, असॉल्ट राइफलें और गोला-बारूद शामिल थे। फरीदाबाद के अल-फलाह अस्पताल में काम करने वाले शकील इस ऑपरेशन में गिरफ्तार होने वाले जम्मू-कश्मीर के दूसरे डॉक्टर थे।

यूपी से डॉ. आदिल अहमद राठेर की गिरफ्तारी

कुछ घंटे पहले ही उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से डॉ. आदिल अहमद राठेर को गिरफ्तार किया गया था। सीसीटीवी फुटेज में उनकी पहचान उन दो लोगों में से एक के रूप में हुई थी। इसने जम्मू-कश्मीर के नौगाम में प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद की प्रशंसा में पोस्टर लगाए थे।

ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, अशोक के कंधे पर थी 3 बच्चे और बूढ़ी मां की जिम्मेदारी

इसके बाद में एक तीसरे डॉक्टर शाहीन शाहिद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि शाहिद ने शकील को अपनी कार, मारुति सुजुकी स्विफ्ट में एक असॉल्ट राइफल और कुछ गोला-बारूद रखने दी थी।

Terrorist found in surat explosion in kashmir and blast in delhi conspiracy behind terrorize the country

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2025 | 11:22 AM

Topics:  

  • Delhi Blast
  • Delhi News
  • Delhi Police

सम्बंधित ख़बरें

1

एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, वापस लौटा दिल्ली से मुंबई जा रहा विमान, सभी यात्री सुरक्षित

2

दिल्ली की हवा दमघोंटू! AQI 400 पार, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा में भी स्थिति चिंताजनक

3

No PUC No Fuel: दिल्ली में आज से पेट्रोल-डीजल भरवाने को नया नियम, ऐसे होगी पुरानी गाड़ियों की पहचान

4

WFH, पुरानी कारों पर रोक, No PUC-No Fuel…प्रदूषण पर दिल्ली में आज से सख्ती, देखें गाइडलाइन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.