Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SSC पेपर लीक विवाद: आंदोलन की रणभूमि बना रामलीला मैदान, 44 छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SSC STUDENT'S PROTEST: रविवार की रात देश की राजधानी दिल्ली में छात्रों का जनआक्रोश जनसैलाब की तरह फैल गया। एसएससी एग्जाम में हुई धांधली को लेकर सारे छात्रों ने सड़क पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

  • Written By: गीतांजली शर्मा
Updated On: Aug 25, 2025 | 09:38 AM

रामलीला मैदान में छात्रों का प्रदर्शन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

STUDENT’S PROTEST IN RAMLEELA MAIDAIN:  बीती रविवार की रात दिल्ली के रामलीला मैदान में सैकड़ों छात्रों ने शिक्षक कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं में होने वाली अनियमितताओं के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस पूरे मामले पर देश की सियासत गरमाई हुई है। विपक्ष ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है और आरोप लगाया है कि, सरकार ने पुलिस भेजकर छात्रों को पिटवाया है। साथ ही छात्र आंदोलन को निर्मम तरीके से कुचलने की कोशिश की गई है।

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि रात में पुलिस भेजकर SSC छात्रों के आंदोलन को निर्मम तरीके से दबाने की कोशिश की गई। जो सरासर गलत है। इस निर्ममता की जितनी निंदा की जाए वह कम है। छात्र पिछले कई महीनों से SSC में सुधार की मांग कर रहे हैं। लगातार छात्रों की मांग अनसुनी करने पर अंत में विद्यार्थियों ने धरना प्रदर्शन करने का कठोर निर्णय लिया।

प्रदर्शन को पुरजोर तरीके से पुलिस ने रोका

छात्रों ने पुलिस की शिकायत करते हुए कहा कि, उन्हें जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाने की कोशिश की गई। यही कारण रहा कि पुलिस के हस्तक्षेप करने पर प्रदर्शनकारी कार्यक्रम स्थल से भागते देखे गए। कुछ छात्रों ने भर्ती में कुप्रबंधन का भी आरोप लगाया। साथ ही पूरी परीक्षा प्रक्रिया में प्रशासनिक विफलताओं और पारदर्शिता की कमी बताई।

सम्बंधित ख़बरें

JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, 10 अगस्त से CID करेगी पूछताछ; झारखंड छात्र आंदोलन तेज

JPSC रद्द और ED जांच को राजी हुई सोरेन सरकार, CGL पर फंसा पेंच! छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO

अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा, प्रयागराज में छात्र की बात सुन राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

वहीं इस पूरे मामले पर, पुलिस ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से साफ इनकार किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘लगभग 1,500 प्रदर्शनकारी रामलीला मैदान में एकत्रित थे। इनमें से लगभग 100 ने बार-बार अनुरोध और सूचना के बावजूद निर्धारित समय के बाद जाने से इंकार कर दिया। 44 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि अन्य इधर-उधर हो गए।

यह भी पढ़ें: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की साजिश में नया खुलासा, हमलावर का दोस्त गिरफ्तार

पारदर्शिता को लेकर उठे सवाल

यह विरोध प्रदर्शन भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों से संबंधित है। एक बार फिर भर्ती परीक्षा में होने वाली धांधली मुखर तरीके से सबके सामने आई है। इस लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, छात्रों के नेतृत्व वाला यह आंदोलन न केवल बढ़ते असंतोष को दर्शाता है, बल्कि SSC परीक्षाओं के संचालन और परिणामों की प्रक्रिया के तरीके पर भी गहरा सवाल उठाता है। सोशल मीडिया पर भी इस आंदोलन को जोरदार तरीके से शेयर किया गया। शेयर किए गए विजुअल्स में धरना स्थल पर छात्रों की भारी भीड़ दिखाई गई।

Students anger echoed ramlila maidan protest road house against ssc scam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2025 | 09:35 AM

Topics:  

  • Congress
  • Delhi
  • Students Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.