Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Thane News: अंबरनाथ नपा के उपाध्यक्ष पद व पांच मनोनीत नगरसेवकों की चयन प्रक्रिया सोमवार को

Ambernath Vikas Aghadi: अंबरनाथ नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद और पांच मनोनीत नगरसेवकों के चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस के चार नगरसेवक निर्णायक भूमिका में हैं।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 11, 2026 | 07:22 PM

Ambernath Vikas Aghadi: अंबरनाथ नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ambernath Municipal Election: अंबरनाथ नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद तथा पांच मनोनीत नगरसेवकों की चयन प्रक्रिया सोमवार को दोपहर दो बजे संपन्न होने जा रही है। उपाध्यक्ष पद को लेकर नगरपालिका में सबसे बड़े दल शिवसेना (शिंदे गुट) और भाजपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। 59 सदस्यीय नगरपालिका में शिवसेना (शिंदे) के पास एक निर्दलीय सहित कुल 28 नगरसेवक हैं।

वहीं भाजपा के 14, कांग्रेस के 12 और एक निर्दलीय को मिलाकर कुल 26 सदस्य हैं। ऐसे में राष्ट्रवादी कांग्रेस के चार नगरसेवक निर्णायक भूमिका में आ गए हैं, जिनके समर्थन को लेकर दोनों प्रमुख गुट दावा कर रहे हैं।

भाजपा-कांग्रेस गठबंधन को लिखित समर्थन

राष्ट्रवादी कांग्रेस ने पहले भाजपा-कांग्रेस गठबंधन को लिखित समर्थन दिया था, लेकिन दो दिन पहले शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सदाशिव पाटिल ने अपने चारों नगरसेवकों का समर्थन शिंदे शिवसेना को देने की घोषणा कर दी। अब यह देखना अहम होगा कि आज होने वाले चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस के नगरसेवक किसके पक्ष में मतदान करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में फडणवीस का हुंकार, विरोधियों पर तीखा हमला, 30 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का वादा

निकाय चुनाव: ‘लाडकी बहिन’ योजना का भुगतान रोकने की अपील पर बावनकुले ने कांग्रेस की आलोचना की

नासिक ‘सिटी लिंक’ बस सेवा में करोड़ों का घोटाला? ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप

वाशिम पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महिला हत्याकांड का पर्दाफाश; 24 घंटे के भीतर दबोचा गया आरोपी

राष्ट्रवादी कांग्रेस के चार नगरसेवकों पर टिकी सभी की निगाहें

पिछले दो दिनों से राष्ट्रवादी कांग्रेस के चारों नगरसेवक शिंदे शिवसेना के साथ किसी अज्ञात स्थान पर बताए जा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के 12 में से 11 नगरसेवक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। शेष एक नगरसेवक कबीर नरेश गायकवाड़ ने भाजपा में शामिल हुए बिना भाजपा–कांग्रेस के नेतृत्व वाली अंबरनाथ विकास आघाड़ी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। आज होने वाले मतदान में कबीर गायकवाड़ आघाड़ी के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे।

आघाड़ी धर्म नहीं निभाया तो सदस्यता रद्द हो सकती है : करंजुले

अंबरनाथ विकास आघाड़ी के गुट नेता एवं भाजपा नगरसेवक अभिजीत करंजुले ने रविवार अपराह्न आयोजित पत्रकार परिषद में दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस के गुट नेता सदाशिव पाटिल सहित सचिन पाटिल, सुनीता पाटिल और मीरा (पूनम) शेलार सभी चार नगरसेवक अंबरनाथ विकास आघाड़ी के साथ हैं और उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को दिए गए पत्र पर हस्ताक्षर भी किए हैं।

ये भी पढ़े: Navi Mumbai Municipal Election 2025-26 के लिए ईवीएम पूरी तरह तैयार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

करंजुले ने कहा कि उन्हें यह सुनने में आ रहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस के नगरसेवक शिंदे शिवसेना को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कानून और नियमों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि यदि राष्ट्रवादी कांग्रेस के नगरसेवक आघाड़ी के बजाय किसी अन्य दल का सदन में समर्थन करते हैं, तो उनकी सदस्यता निरस्त की जा सकती है।

पत्रकार परिषद में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए प्रदीप पाटिल, कबीर गायकवाड़, दर्शना उमेश पाटिल, मिलिंद पाटिल, अर्चना चरण रसाल, हर्षदा पंकज पाटिल, किरण राठौड़ सहित भाजपा की सुजाता भोईर, अनिता भोईर और मीना सुरेश वालेकर उपस्थित थीं।

Ambernath nagar palika upadhyaksh election ncp role development aghadi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2026 | 07:22 PM

Topics:  

  • Congress
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Thane news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.