‘INC मतलब इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस’, मणिशंकर की सलाह पर भड़की भाजपा, कहा- इनके लिए ‘पाकिस्तान मेरा भाईजान’
BJP vs Congress: भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पार्टी पर पाकिस्तान का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को कमजोर करती है।
- Written By: सौरभ शर्मा
मणिशंकर अय्यर ने की पाकिस्तान से बातचीत की वकालत तो भड़की भाजपा (फोटो- सोशल मीडिया)
BJP vs Congress on Pakistan Relations Rift: देश की सियासत में एक बार फिर भूचाल आ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को खत्म कर पाकिस्तान से बातचीत की वकालत करने पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को ‘इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस’ करार देते हुए कहा कि इनकी पहचान ‘पाकिस्तान मेरा भाईजान’ बन गई है। इस वीडियो के सामने आते ही सियासी गलियारों में जुबानी जंग तेज हो गई है और राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा फिर गरमा गया है।
यह पूरा विवाद मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो सामने आने के बाद शुरू हुआ। वीडियो में वे केंद्र सरकार को सलाह दे रहे हैं कि अब भारत को ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह रोक देना चाहिए और पाकिस्तान के साथ तनाव कम करने के लिए निर्बाध बातचीत करनी चाहिए। भाजपा ने इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। उनका आरोप है कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान को लेकर हमेशा से नरम रुख रखती है और आतंकवाद के खिलाफ भारत की कड़ी कार्रवाई से किनारा करती है।
First family retainer of Gandhi Vadra family Mani Shankar Aiyar says : 1) India should end Operation Sindoor 2) Start uninterrupted Dialogue with Pakistan INC means Islamabad National Congress They always give Pakistan a clean chit
Advocate no action on Pak for terror Cong… pic.twitter.com/8HrvVq2x9C — Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) January 11, 2026
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
बंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पूछा- 2 वोटर आईडी कैसे बनीं, जांच की मांग
पाकिस्तान को क्लीन चिट
रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आईएनसी (INC) का असल मतलब इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं, बल्कि ‘इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस’ है। पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान को क्लीन चिट देती है और चाहती है कि पड़ोसी मुल्क पर आतंकवाद फैलाने के लिए कोई कार्रवाई न हो। उनका कहना है कि मणिशंकर अय्यर जैसे नेताओं का बयान यह दर्शाता है कि पार्टी देश की सुरक्षा से ज्यादा पाकिस्तान के हितों की चिंता करती है। भाजपा प्रवक्ता ने इसे कांग्रेस की पुरानी फितरत बताया है।
Delhi: BJP National Spokesperson Shehzad Poonawalla says, “Congress has always stood with Pakistan and with terrorists. The one identity of Congress is praising Pakistan and insulting the Indian Army. Mani Shankar Aiyar, considered one of the most trusted people of the Gandhi… pic.twitter.com/CEAqcXF0Wo — IANS (@ians_india) January 11, 2026
यह भी पढ़ें: कभी मेरे ‘मिनी जापान’ वाले बयान पर उड़ा था मजाक, आज राजकोट में रॉकेट… PM मोदी का गुजरात दौरे दौरान बड़ा बयान
सेना के शौर्य का अपमान
भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को सीधे तौर पर सेना के सम्मान से जोड़ दिया है। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस न केवल पाकिस्तान का पक्ष ले रही है, बल्कि भारतीय सुरक्षा बलों के अभियानों पर सवाल उठाकर उनका अपमान भी कर रही है। भाजपा के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को रोकने की बात करना और सैन्य कार्रवाई के बाद सवाल उठाना सुरक्षा बलों के मनोबल को गिराने जैसा है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस की पहचान ‘पाकिस्तान मेरा भाईजान’ और सेना का अपमान करने वाली बन गई है। उनका दावा है कि ऐसे बयानों से आतंकवाद के खिलाफ भारत का वैश्विक रुख कमजोर होता है।
