Sonam Wangchuk: दिल्ली हाई कोर्ट में पत्नी की याचिका पर आज सुनवाई; सफदरजंग अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट
Sonam Wangchuk Health Update: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच आज सुनवाई करेगी। निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग पर फैसला होगा।
- Written By: प्रिया जैस
सोनम वांगचुक (सौजन्य-IANS)
Sonam Wangchuk Delhi High Court Hearing: दिल्ली हाई कोर्ट, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। इस याचिका में सिंगल-जज के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से उनकी पसंद के प्राइवेट अस्पताल में ट्रांसफर करने की इजाज़त नहीं दी गई थी।
दिल्ली हाई कोर्ट की डिविजन बेंच आज दोपहर 2:30 बजे इस मामले पर सुनवाई करेगी। अंगमो ने सिंगल बेंच के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें वांगचुक को प्राइवेट मेडिकल सुविधा में ट्रांसफर करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया गया था।
कोर्ट ने ट्रांसफर से किया था इनकार
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने सोमवार को एक बार फिर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में याचिका दायर कर रविवार के सिंगल बेंच के आदेश को चुनौती दी। दिल्ली हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने रविवार को सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से उनकी पसंद के निजी अस्पताल में ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
दिल्ली में संसद मार्ग बना रणक्षेत्र! 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, देखें झड़प का VIDEO
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दाे… संभाजीनगर में जनाक्रोश, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन
गीतांजलि का कहना है कि सोनम को अपनी पसंद के प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने का हक है। सरकार या कोर्ट उन्हें किसी खास अस्पताल में इलाज कराने के लिए मजबूर नहीं कर सकती। अब सोमवार को गीतांजलि आंगमो की ओर से वकील इस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की।
VMMC और सफदरजंग अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट
सोनम वांगचुक के हेल्थ को लेकर आज अस्पताल ने अपडेट जारी किया। VMMC और सफदरजंग अस्पताल ने सोनम वांगचुक की सेहत के बारे में जानकारी दी है। हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है, “सोनम वांगचुक का VMMC और सफदरजंग अस्पताल में अच्छी तरह से इलाज चल रहा है। उनके जरूरी हेल्थ पैरामीटर स्थिर हैं। ब्लड पैरामीटर पर लगातार बारीकी से नजर रखने की जरूरत है।
According to Health Bulletin issued by Safdarjung Hospital on July 20, Sonam Wangchuk remains under comprehensive medical care. His vital parameters are stable, but blood parameters require close observation. Doctors from Safdarjung Hospital and AIIMS, New Delhi, said continued… pic.twitter.com/e06g138FJZ — IANS (@ians_india) July 20, 2026
यह भी पढ़ें – सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने को तैयार! संसद मार्च से पहले बड़ा ऐलान, सरकार के सामने रखी 3 शर्तें
अस्पताल के बयान के अनुसार, सोनम वांगचुक लगातार मेडिकल देखरेख में हैं और विशेषज्ञों की एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम उनकी बारीकी से निगरानी कर रही है। VMMC और सफदरजंग अस्पताल और AIIMS, नई दिल्ली की इलाज करने वाली टीमों के क्लिनिकल असेसमेंट के आधार पर, किसी भी संभावित जटिलता का जल्द पता लगाने और समय पर इलाज के लिए लगातार मेडिकल मदद और बिना रुके क्लिनिकल निगरानी जरूरी है। उन्हें जरूरी सभी मेडिकल देखभाल मिल रही है, और विशेषज्ञों की एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम उनकी क्लिनिकल स्थिति पर लगातार बारीकी से नजर रख रही है।
