-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Saurabh Bharadwaj Sarcastic Comment After Ed Raid Asks Where Are My 13 Properties
‘कहां हैं मेरे 13 ठिकाने, मुझे कब्जा तो दिलाओ’, ED रेड पर सौरभ भारद्वाज ने कसा तंज
- Written By: सौरभ शर्मा
ED Raid on AAP Leader: कल दिल्ली-NCR में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 ठिकानों पर ED ने रेड की। अब इस पर आप नेता ने सरकार पर हमला बोलते हुए तंज कसा है।

आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज (फोटो- सोशल मीडिया)
Saurabh Bharadwaj on ED Raid: दिल्ली-एनसीआर में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के आवास समेत 13 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में कथित घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इस मामले में हुई कार्रवाई पर सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनोखे अंदाज में सवाल खड़े किए। उन्होंने ईडी से ही पूछ लिया कि उनके वो 13 ठिकाने आखिर हैं कहां, जिन पर छापा मारा गया, ताकि वह उन पर कब्जा तो ले सकें।
यह पूरा मामला दिल्ली में स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं में हुए कथित घोटाले से संबंधित है, जिसमें ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की है। इसी सिलसिले में मंगलवार को सौरभ भारद्वाज के घर समेत दिल्ली-एनसीआर में कुल 13 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया। यह छापेमारी घंटों तक चली, जिसके बाद आप नेताओं ने इसे केंद्र सरकार की साजिश और ध्यान भटकाने की कार्रवाई करार दिया। सौरभ भारद्वाज ने इस पूरी कार्रवाई पर व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया दी, जो अब चर्चा का विषय बन गई है।
बीजेपी के तोते ED की फ़र्ज़ी Raid का AAP के नेता @Saurabh_MLAgk जी ने सबूतों के साथ किया भंडाफोड़👇 👉 कल Raid के दौरान ED ने खबर चलवाई कि मेरे 13 ठिकानों पर छापे मारे हैं। मैं ED से कहूँगा कि मुझे भी इन ठिकानों के बारे में जानकारी दी जाए, मैं भी देखूँ कि ये हैं कहाँ? 👉 मैं 11… pic.twitter.com/0XZLmYhf2h — AAP (@AamAadmiParty) August 27, 2025
कम से कम मुझे कब्जा तो दिलाओ
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सौरभ भारद्वाज ने ईडी पर तंज कसते हुए कहा, “ईडी वालों से एक बहुत सख्त शिकायत मुझे और मेरे परिवार वालों को है। भाई 13 ठिकानें, जहां ईडी के छापे पड़े हैं, कहां हैं?” उन्होंने अपनी बात को दोहराते हुए कहा, “मेरे ही 13 ठिकानों पर कल छापा पड़ा और मुझे ही कब्जा में नहीं दे रहे। कम से कम मुझे कब्जा तो दिलाओ, उन्हें बेचूं।” भारद्वाज ने आगे कहा कि या फिर ईडी उन ठिकानों की पॉवर ऑफ अटार्नी बनाकर दे कि भाई ये आपके हैं। ये कौन से ठिकाने हैं? उन्होंने अपनी बेटी का जिक्र करते हुए बताया, “मेरी बेटी पूछ रही है, पापा डू यू हैव एन ऑफिस? इस पर मैने कहा कि बेटा वो सरकारी है। इस पर बेटी ने कहा कि नहीं, नहीं, एक ऑफिस है, जिसका फोटो चल रहा है। बेशर्मों शर्म करो। डूब मरो।”
यह भी पढ़ें: जहां 2013 में आई तबाही, अब वहीं मिला कंकाल; पास में पडे बैग ने उठाया रहस्य से पर्दा
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में अवैध मजारों और दरगाहों पर कार्रवाई की मांग तेज, योगी यूथ ब्रिगेड ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावे में भ्रष्टाचार के आरोपों पर AAP का प्रदर्शन, ₹420 का चेक बनाकर चंपत राय को भेजा
IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: 51 वार कर नाले में फेंकी थी लाश, दिल्ली दंगों के इस खौफनाक केस में फैसला आज
दिल्ली में 500 तिरंगे हटाने के आरोप पर सियासत तेज, आम आदमी पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
सिसोदिया ने बताया ‘नाटक’
सौरभ भारद्वाज के आवास पर लगभग 18 घंटे तक चली ईडी की छापेमारी के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उनसे मिलने पहुंचे। सिसोदिया ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मेरे भाई सौरभ भारद्वाज, 18 घंटे की ईडी की छापेमारी और साजिशों के बाद भी बेखौफ उनकी हिम्मत और साहस हमारे लिए मिसाल है। हम एक परिवार हैं और जब तक हम साथ हैं, कोई झूठ और साजिश हमें नहीं झुका सकती।” मीडिया से बात करते हुए सिसोदिया ने कहा, “कल ईडी ने छापेमारी के नाम पर नाटक किया। मैं इसे नाटक इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जब भी भाजपा पर कोई संकट आता है और उन पर सवाल उठते हैं, ईडी लोगों के घरों पर छापेमारी शुरू कर देती है। जैसे ही लोगों ने मोदी जी की डिग्री पर सवाल उठाना शुरू किया, उन्होंने ये झूठी छापेमारी शुरू कर दी।”
Saurabh bharadwaj sarcastic comment after ed raid asks where are my 13 properties
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMसागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














