Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

AAP के कुकर्म हराएंगे केजरीवाल को…’ संदीप दीक्षित आज भी दिल्ली में मेरी मां को याद करते हैं लोग

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि आम आदमी पार्टी को अपने ‘‘कुकर्मों'' के कारण आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। चुनाव इस साल फरवरी में होने हैं...

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jan 04, 2025 | 08:29 PM

संदीप दीक्षित, अरविंद केजरीवाल (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि आम आदमी पार्टी को अपने ‘‘कुकर्मों” के कारण आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। चुनाव इस साल फरवरी में होने हैं। ‘आप’ ने सभी 70 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि कांग्रेस ने अब तक 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। दीक्षित ने न्यूज एजेंसी के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि उन्हें यह रेखांकित करने की जरूरत है कि शीला दीक्षित ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली में कितना काम किया था। संदीप दीक्षित को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री पद का चेहरा न होने के बारे में पूछे जाने पर दीक्षित ने कहा, ‘‘हम कभी भी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करते हैं। यहां तक ​​कि जब शीला दीक्षित पहली बार मुख्यमंत्री बनीं, तब भी यह स्पष्ट था कि अगर कांग्रेस जीतेगी तो वह मुख्यमंत्री बनेंगी, लेकिन हमने कभी भी मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम की घोषणा नहीं की थी। उन्होंने कहा कि ऐसा करना कांग्रेस की परंपरा नहीं रही है। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि कोई बड़ा नेता होता है तो लोग मान लेते हैं कि वह मुख्यमंत्री बनेगा, लेकिन कांग्रेस की यह परंपरा नहीं है कि वह मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करे।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

Year Ender 2025: दिल्ली में AAP हुई साफ…बिहार में NDA 200 पार, इस साल किसने लगाया सटीक अनुमान?

‘सौरभ पर ED की रेड सही…बहुत पहले हो जानी चाहिए थी’, भाजपा के साथ AAP के खिलाफ संदीप दीक्षित

संपादकीय: उपचुनाव नतीजों से ‘आप’ का बढ़ा हौसला, फिर से जीत की ओर हुई अग्रसर

BJP का चुनावी खर्च AAP से चार गुना ज्यादा, दिल्ली चुनाव 2025 में उड़ाए गए करोड़ों रुपये; EC से मिली जानकारी

चुनाव नतीजों के आकलन के बारे में दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी और आम आदमी पार्टी अपने ‘‘कुकर्मों” के कारण हार जाएगी। जब उनसे पूछा गया कि यदि कांग्रेस को कुछ सीट (जैसे पांच या दस) ही मिलती हैं और ‘आप’ को बहुमत नहीं मिलता है तो क्या कांग्रेस ‘आप’ को फिर से समर्थन देगी, इसपर दीक्षित ने कहा, ‘‘आपको यह सवाल ‘आप’ से पूछना चाहिए। क्योंकि उन्हें सात या आठ सीट मिलेंगी, हमें नहीं।

दीक्षित ने बताया कि पार्टी ने उन्हें नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि मैं पूर्वी दिल्ली सीट से सांसद चुना गया था। पार्टी ने मुझसे कहा कि वह केजरीवाल के खिलाफ ऐसा उम्मीदवार उतारना चाहती है जिससे पार्टी की विश्वसनीयता और साख बढ़े। दीक्षित ने कहा कि पार्टी ने मुझसे कहा कि आप इस सीट के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उम्मीदवार हैं, क्योंकि आप शीला दीक्षित के बेटे हैं। वह (शीला दीक्षित) विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व करती थीं और लोग उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को याद कर रहे हैं।

इसके आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि वह पिछले 10 वर्षों से ‘आप’ सरकार की आलोचना करते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी अपने दावे का 10 प्रतिशत भी काम नहीं करती है। दीक्षित ने कहा, ‘‘मैंने निर्वाचन क्षेत्र में बहुत काम किया है और यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को जानता हूं। इसलिए पार्टी ने सोचा कि मैं इस सीट के लिए उपयुक्त उम्मीदवार हूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि प्रतिद्वंद्वी आसान है या नहीं। मुझे लगता है कि पिछले 10 सालों से केजरीवाल ने एक अक्षम विधायक के रूप में काम किया है।

Sandeep dixit said kejriwal will lose due to aap misdeeds

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2025 | 08:29 PM

Topics:  

  • Delhi Assembly Elections
  • Sandeep Dikshit

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.