दिल्लीवालों की मौज! अब राशन के साथ मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर? CM रेखा गुप्ता ने किया नए ‘तोहफे’ का ऐलान
Delhi Free LPG Scheme: सरकार ने केवल एलपीजी सिलेंडर वालों का ही नहीं बल्कि पाइपलाइन (PNG) का इस्तेमाल करने वाले परिवारों का भी ख्याल रखा है। इस योजना के जरिए उन्हें भी लाभ मिलेगा।
- Written By: मनोज आर्या
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Government Free LPG Cylinder Scheme: दिल्ली की जनता के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर राजधानी के गरीबों को ऐतिहासिक तोहफा दिया है। बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में जो वादा किया था उसे अब हकीकत में बदल दिया गया है। दिल्ली कैबिनेट ने त्योहारों से ठीक पहले गरीबों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। अब दिल्ली के लाखों परिवारों की रसोई में होली और दिवाली पर खुशियों का चूल्हा मुफ्त में जलेगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली के परिवारों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। इस फैसले से न केवल मध्यम और निम्न वर्ग को राहत मिलेगी बल्कि यह सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों पर भी मुहर लगाता है।
इस योजना के लिए 242 करोड़ रुपये की मंजूरी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना के लिए 242 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। यह राशि सीधे उन परिवारों की मदद के लिए खर्च की जाएगी जो राशन कार्ड होल्डर हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इसी होली से इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: न सिलेंडर का सहारा, न केरोसिन का ठिकाना; डिजिटल इंडिया में गरीबों के हिस्से आया सिर्फ धुआं!
Delhi Toll System: दिल्ली के 156 टोल पर नया सिस्टम लागू होगा, बिना रुके टैक्स कटेगा, मिलेगी राहत
AIIMS ने जारी की गाइडलाइंस, सोशल मीडिया पर पाबंदी! मरीजों की प्राइवेसी से किया खिलवाड़ तो होगी कार्रवाई
दिल्ली में रेड लाइट पर खड़ी बाइकों पर काल बनकर टूटी बस! एक व्यक्ति की मौत, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
लाभार्थियों के खाते में सीधे आएगा फासै
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत इसका पारदर्शी होना है. रेखा गुप्ता ने बताया कि राशन कार्ड धारकों को सिलेंडर के लिए 853 रुपये की राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। इससे बिचौलियों का डर खत्म होगा और जनता को सीधे लाभ मिलेगा।
PNG वालों के लिए खास इंतजाम
सरकार ने केवल एलपीजी सिलेंडर वालों का ही नहीं बल्कि पाइपलाइन (PNG) का इस्तेमाल करने वाले परिवारों का भी ख्याल रखा है। उन्हें भी सिलेंडर की कीमत के बराबर यानी 853 रुपये का लाभ दिया जाएगा। यह कदम उन शहरी गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत है जिनके घरों में पाइपलाइन गैस कनेक्शन है।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार और 12 राज्यों को भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला?
दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने किया था वादा
बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अपने मैनिफेस्टो में मुफ्त सिलेंडर का वादा किया था। सरकार के एक साल पूरे होने पर इसे पूरा कर रेखा गुप्ता ने जनता के बीच भरोसा मजबूत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह हम जनता से किए गए हर वादे को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेंगे।
