Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, ममता बनर्जी ने फोन पर की बात, CJP आंदोलन को दिया समर्थन

Mamata Banerjee Supports Sonam Wangchuk: जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने उनसे फोन पर बात की और आंदोलन को समर्थन दिया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 15, 2026 | 10:12 AM

ममता बनर्जी ने सोनम वांगचुक का किया समर्थन (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कॉकरोच जनता पार्टी के साथ सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे हुए है। सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को 15 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है और अब उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य को लेकर देश भर में चिंता का माहौल है। देश भर से लोग उनके समर्थन में सामने आ रहे है और उन्हें अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील कर रहे है।

इस बीच  तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भी दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। ममता बनर्जी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का हालचाल जानने के लिए उनसे फोन पर बात की। उन्होंने छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के प्रति भी एकजुटता जताई।

अभिजीत दिपके ने ममता बनर्जी का जताया आभार

ममता बनर्जी के समर्थन का स्वागत करते हुए सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि TMC प्रमुख ममता बनर्जी दीदी ने सोनम वांगचुक सर से बात करके उनकी सेहत का हाल-चाल जाना। उन्होंने उनसे मजबूत बने रहने को कहा और छात्रों को न्याय दिलाने के लिए CJP के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। हमारे मकसद के प्रति ममता दीदी की चिंता, एकजुटता और समर्थन के लिए मैं उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।

सम्बंधित ख़बरें

पहले अपनी आग बुझाएं उद्धव! सोनम वांगचुक के समर्थन पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे पर तीखा प्रहार

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में उतरीं जीनत अमान, सरकार से की बड़ी मांग

सीजेपी के प्रोटेस्ट में जाएंगे उद्धव ठाकरे! प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ऐलान, बोले- हर कोई इस आंदोलन से जुड़े

मैं न गांधी हूं, न कोई हीरो… भूख हड़ताल के बीच सोनम वांगचुक की अपील, बोले- अपनी जिंदगी के खुद बनें नायक

TMC Chief @MamataOfficial Di spoke to Sonam sir to enquire about his health. She urged him to stay strong and extended her solidarity to CJP’s movement seeking justice for students. I sincerely thank Mamata Didi for her concern, solidarity, and support for our cause. — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 14, 2026

20 जून से शुरू है आंदोलन

सीजेपी ने 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए आंदोलन शुरू किया था। सोनम वांगचुक शुरुआत से ही इस आंदोलन के साथ जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें – सीजेपी के प्रोटेस्ट में जाएंगे उद्धव ठाकरे! प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ऐलान, बोले- हर कोई इस आंदोलन से जुड़े

बाद में वांगचुक ने घोषणा की थी कि यदि 27 जून तक केंद्र सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो वह अनशन पर बैठेंगे। केंद्र सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 28 जून से अनशन शुरू कर दिया।

अनशन खत्म करने की अपील

उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए विभिन्न पक्षों की ओर से उनसे अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करने की अपील की गई है। वांगचुक, अभिजीत दिपके के समर्थन में दिल्ली में अनशन कर रहे हैं। दिपके जंतर-मंतर पर धरना देकर मई में हुए कथित पेपर लीक मामले को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, जिससे लाखों छात्र प्रभावित हुए थे। मंगलवार को इस आंदोलन को ममता बनर्जी का समर्थन मिला।

Mamata banerjee supports cjp protest sonam wangchuk hunger strike delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 10:12 AM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Mamata Banerje
  • Sonam Wangchuck
  • TMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.