Parvesh Verma Slap Video: थप्पड़ विवाद पर प्रवेश वर्मा की सफाई, बोले- मैंने वही किया जो कोई भी करता

Parvesh Verma Clarification: प्रवेश वर्मा के थप्पड़ विवाद पर उनका पक्ष सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि AAP कार्यकर्ता ने परिवार को गाली दी थी। बोले- मैंने वही किया, जो उस स्थिति में कोई भी करता।
Delhi Minister Parvesh Verma on Slap Video
प्रवेश वर्माSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Parvesh Verma Clarification on Slap Video: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा का एक वीडियो रविवार को सामने आया, जिसमें वह एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी ने मंत्री पर निशाना साधा और कार्रवाई की मांग की। विवाद के बीच अब प्रवेश वर्मा ने भी करीब तीन मिनट का वीडियो जारी कर अपनी तरफ से पूरी घटना का पक्ष रखा है।

प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी वीडियो में दावा किया कि आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह के एक कार्यकर्ता ने उनके परिवार को गाली दी थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद आवेश में उन्होंने वही किया, जो उस स्थिति में कोई भी व्यक्ति करता।

प्रवेश वर्मा ने क्या दावा किया?

प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि तिलक नगर से AAP विधायक जरनैल सिंह पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर्स पर दबाव डाल रहे थे कि उन्हें सड़क निर्माण के ठेकेदारों से मिलवाया जाए और उनसे कमीशन दिलाया जाए। प्रवेश वर्मा ने कहा कि एक इंजीनियर ने इस संबंध में पुलिस स्टेशन में शिकायत भी की है।

मंत्री ने आगे दावा किया कि जब जरनैल सिंह को कोई कमीशन नहीं मिला तो रात में बनाई गई सड़क को सुबह उखाड़ दिया जाता था और बाद में सड़क की गुणवत्ता को लेकर वीडियो बनाए जाते थे।

‘15 साल बाद बन रही सड़क’

प्रवेश वर्मा ने कहा कि रविवार को जब वह उस रास्ते से गुजर रहे थे तो उन्होंने इंजीनियर्स से सड़क निर्माण का काम देखने की इच्छा जताई। उनके मुताबिक, मौके पर लोगों ने उन्हें बताया कि करीब 15 साल से वहां सड़क नहीं बनी थी और अब उसका निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क का काम उन्हें अच्छा लगा और इसी दौरान जरनैल सिंह भी मौके पर पहुंचे।

‘मैंने 45 मिनट तक जरनैल सिंह का इंतजार किया’

प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि उन्होंने जरनैल सिंह को तीन बार फोन किया और करीब 45 मिनट तक उनका इंतजार किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को मौके पर नहीं बुलाया था, जबकि जरनैल सिंह अपने कार्यकर्ताओं को पहले से सूचना देकर वहां पहुंचे।

Delhi Minister Parvesh Verma on Slap Video
राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें

मंत्री के मुताबिक, जरनैल सिंह के पहुंचने के बाद वहां बहस और बदतमीजी शुरू हुई। उन्होंने दावा किया कि इसी दौरान AAP विधायक के एक कार्यकर्ता ने उनके परिवार को गाली देना शुरू कर दिया। प्रवेश वर्मा ने कहा कि उस समय आवेश में उन्होंने वही किया, जो कोई भी व्यक्ति करता।

‘सरकारी काम में बाधा बर्दाश्त नहीं होगी’

प्रवेश वर्मा ने कहा कि अगर कोई सरकारी काम में बाधा डालेगा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा या अधिकारियों से कमीशन मांगेगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में जिन सड़कों का निर्माण पहले नहीं हुआ, अब उनकी सरकार उन कामों को करा रही है। दूसरी ओर, AAP की ओर से घटना को लेकर प्रवेश वर्मा पर कार्रवाई की मांग की गई है।

Delhi Minister Parvesh Verma on Slap Video
अरविंद केजरीवाल का चुनाव आयोग पर हमला, MP समेत 6 राज्यों के चुनाव रद्द करने की मांग, SIR पर भी उठाए सवाल

घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रवेश वर्मा और AAP विधायक जरनैल सिंह के बीच सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विवाद भी चर्चा में है। उपलब्ध वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों में घटना को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com