दिल्ली के पालम में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए 7 लोग, सामने आया खौफनाक VIDEO
Delhi Palam Fire Accident: दिल्ली के पालम इलाके में चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। कई लोग अंदर फंसे रहे, जबकि दमकल और दिल्ली पुलिस ने बचाव अभियान जारी रखा।
- Written By: अक्षय साहू
दिल्ली के पालम में बिल्डिंग में लगी भीषण आग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Palam Fire News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम सात लोगों की जान चली गई, मारने वाले में तीन बच्चे भी शामिल है। जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, आग की शुरुआत सुबह करीब 6:30 बजे इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान से हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। इस दौरान इमारत के भीतर लगभग 18 लोग मौजूद थे। अचानक लगी आग के कारण अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी, जबकि कई लोग बाहर निकलने का रास्ता आग की चपेट में आने के कारण अंदर ही फंस गए।
बेसमेंट में दुकान से भड़की आग
बताया जा रहा है कि इमारत के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर ब्यूटी पार्लर, चूड़ी की दुकान और अन्य छोटे व्यवसाय चलते थे, जबकि ऊपर की मंजिलों पर परिवार के लोग रहते थे। घटना के समय मकान मालिक राजेंद्र कश्यप घर पर मौजूद नहीं थे, जबकि उनका परिवार ऊपर की मंजिल पर ही था। इस वजह से स्थिति और भी गंभीर हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
बगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
प्रोजेक्ट फ्रीडम या डेडलॉक? कितना सफल होगा ट्रंप का नया अभियान, शुरू होते ही संकट के बादलों से घिरा मिशन
राष्ट्रपति तो लाम का ऐतिहासिक दौरा; रक्षा और सामरिक सहयोग पर रहेगी नजर, आज पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक
गन्ने की कीमतों में भारी उछाल से सेमीकंडक्टर पर मेगा प्लान तक…मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
दिल्ली के पालम इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगी, करीब 9 लोगों के फंसे होने की खबर है। 20 से ज्यादा दमकल गाड़ियां बचाव–राहत कार्य में जुटी हैं। pic.twitter.com/O8bz5RKhPA — Sachin Gupta (@Sachingupta) March 18, 2026
30 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद
आग लगने की सूचना दमकल विभाग को सुबह करीब 7 बजे मिली, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 30 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर 2 स्थित इस इमारत में आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान लगातार जारी है। दमकल कर्मी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
इस बीच, दिल्ली पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया है, ताकि राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए। साथ ही, घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए सेंट्रलाइज्ड एक्सीडेंट एंड ट्रॉमा सर्विसेज (CATS) की एम्बुलेंस और मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया है।
🚨SHOCKING | Fire breaks out in a building in Palam, Delhi. No deaths or injuries reported. pic.twitter.com/FqPmqpHZ4y — The Tatva (@thetatvaindia) March 18, 2026
यह भी पढ़ें- इंदौर में मौत का तांडव: EV में चार्जिंग के दौरान धमाका, एक के बाद एक फटे गैस सिलेंडरों ने मचाई तबाही, 7 की मौत
घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्राथमिकता फिलहाल आग को पूरी तरह बुझाने और इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। राहत और बचाव कार्य जारी है और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
