दिल्ली: राजौरी गार्डन में फूड आउटलेट पर गोलीबारी में 1 की मौत, पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
मंगलवार देर रात दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक फूड आउटलेट के अंदर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।
- Written By: अंजू वशिष्ठ
घटना का एक दृश्य (सौजन्य- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में हथियारबंद बदमाशों ने एक फूड आउटलेट में ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए बताया है कि राजौरी गार्डन के एक फूड आउटलेट पर 10 से अधिक राउंड फायरिंग की गई थी।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक फूड आउटलेट के अंदर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की।
गोलीबारी कांड को लेकर बुधवार को पुलिस ने बताया कि रात करीब 9.45 बजे राजौरी गार्डन थाने में फायरिंग की घटना की सूचना मिली। राजौरी गार्डन में एक फूड आउटलेट पर 10 से अधिक राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले को लेकर डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि, “बर्गर किंग आउटलेट पर गोलीबारी की घटना हुई। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 10 से अधिक राउंड फायरिंग हुई।”
सम्बंधित ख़बरें
Jungle Jalebi Benefits: स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, यहां जानिए इसके फायदे
MP News: युवक को मारते रहे गुंडे, देखता रहा डायल 112 का आरक्षक; मुरैना में दबंगों के सामने पुलिस प्रशासन लाचार
Pranit More से लेकर समय रैना तक, जब स्टैंड-अप कॉमेडी के पंच और जोक्स बन गए पुलिस शिकायत और FIR की वजह
छत्रपति संभाजीनगर में जायकवाड़ी से स्थायी जलापूर्ति की तैयारी, 1500 MM पाइपलाइन की सफाई और परीक्षण जारी
#WATCH | Delhi: DCP West Vichitra Veer says, "Rajouri Garden PS received a call at around 9.45 pm that an incident of firing took place at a Burger King outlet. The officials immediately reached the spot. As per the preliminary information, more than 10 rounds were fired. One… https://t.co/y0CFN9aqQp pic.twitter.com/UZD4RF11mf — ANI (@ANI) June 18, 2024
फूड आउटलेट पर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गोलीबारी राजौरी गार्डन के जे ब्लॉक इलाके में हुई। मंगलवार देर शाम ‘बर्गर किंग’ रेंस्तरां पर हुई गोलीबारी में तीन अज्ञात हमलावरों के शामिल होने की आशंका है। हमले में एक व्यक्ति को कई गोलियां लगीं। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान पता लगाने की कोशिश कर रही है। डीसीपी ने बताया कि , “घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हम पीड़ित की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।” पुलिस ने कहा कि वे अधिक जानकारी जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।
अधिकारियों और पुलिस क्राइम युनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पूरे मामले पर जानकारी जुटाने और सीसीटीवी कैमरों की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
