Pranit More से लेकर समय रैना तक, जब स्टैंड-अप कॉमेडी के पंच और जोक्स बन गए पुलिस शिकायत और FIR की वजह
Comedy Controversies: प्रणित मोरे, समय रैना, मुनव्वर फारुकी और कुणाल कामरा जैसे कई कॉमेडियंस अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। इनके खिलाफ अलग-अलग मामलों में FIR और शिकायतें दर्ज हुईं।
- Written By: सोनाली झा
प्रणित मोरे, समय रैना, मुनव्वर फारुकी और कुणाल कामरा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Stand-up Comedian Controversies: स्टैंड-अप कॉमेडी का मकसद लोगों को हंसाना होता है, लेकिन कई बार मंच पर कही गई बातें कलाकारों के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर देती हैं। भारत में पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई चर्चित कॉमेडियंस अपने शो, टिप्पणियों या सोशल मीडिया कंटेंट की वजह से कानूनी विवादों में फंस चुके हैं। हाल ही में कॉमेडियन प्रणित मोरे का नाम भी ऐसे ही विवादों में शामिल हो गया, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की खबर सामने आई।
प्रणित मोरे पर महिलाओं और मृत व्यक्तियों के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और असंवेदनशील टिप्पणियां करने का आरोप लगा था। विवाद उस समय बढ़ा जब उनके शो में एक शख्स ने अपनी डेट से जुड़ा अनुभव साझा किया। बातचीत के दौरान की गई कुछ टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इसके बाद कॉमेडियन और शो में शामिल व्यक्ति दोनों को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
समय रैना का विवाद
समय रैना भी 2025 में विवादों में आ गए थे। उनके लोकप्रिय शो इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। शो में मौजूद कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हुई और इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। चूंकि समय रैना शो के होस्ट थे, इसलिए उनका नाम भी मामले में शामिल हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
Lock Upp 2 Finale: 1 करोड़ रुपये और चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम, लॉकअप 2 के फिनाले से पहले विनर को लेकर बड़ा दावा
भाई सोहेल को दी सलमान खान ने नई शुरुआत की सलाह, बोले- अब जिंदगी में आगे बढ़ो और डेट करो
मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना
मुनव्वर फारुकी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुनव्वर फारुकी का नाम भी विवादों से जुड़ चुका है। वर्ष 2021 में इंदौर में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि उनके शो में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली बातें कही गईं। इस मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर बहस छेड़ दी थी और कॉमेडी की सीमाओं पर चर्चा शुरू हो गई थी।
कुणाल कामरा और तन्मय भट्ट के बयान पर मचा था बवाल
कुणाल कामरा भी कई बार विवादों में रहे हैं। 2025 में एक राजनीतिक पैरोडी गीत को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उनके बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा हुई थी। तन्मय भट्ट 2016 में एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आए थे। वीडियो में फेस-फिल्टर तकनीक का उपयोग कर महान हस्तियों की नकल की गई थी। कई लोगों ने इसे अपमानजनक बताया, जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई।
