Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति संभाजीनगर में जायकवाड़ी से स्थायी जलापूर्ति की तैयारी, 1500 MM पाइपलाइन की सफाई और परीक्षण जारी

Jayakwadi Permanent Water Supply: नई जलापूर्ति योजना में जायकवाड़ी से स्थायी पानी आपूर्ति के लिए अप्रोच चैनल का काम जल्द शुरू होगा। 1500 mm पाइपलाइन की सफाई व परीक्षण जारी है।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jun 17, 2026 | 11:19 PM

जायकवाड़ी स्थायी जल आपूर्ति (सोर्स:AI )

Follow Us
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Jayakwadi Permanent Water Supply: शहर की नई जलापूर्ति योजना के तहत स्थायी और निर्बाध पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जायकवाड़ी बांध पर अप्रोच चैनल का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने दी। उन्होंने बताया कि नई योजना के माध्यम से नक्षत्र वाड़ी केंद्र पर 40 एमएलडी पानी पहुंच चुका है, जिसमें से 8 एमएलडी पानी शहर में वितरित किया गया है, जबकि शेष पानी एमबीआर और 1500 मिमी व्यास की जलवाहिनी में संग्रहित किया गया है।

जलस्तर घटने से बढ़ी चिंता

मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने बताया कि जायकवाड़ी बांध का जलस्तर लगातार घट रहा है, जिससे पानी उठाने में कठिनाइयां सामने आ रही हैं। सायफन पद्धति से लंबे समय तक पानी उपलब्ध कराना संभव नहीं है। इसी को देखते हुए बुधवार सुबह जायकवाड़ी बांध पर महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण और जीवीपीआर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक में स्थाई जलापूर्ति के लिए अ‍प्रोच चैनल को आवश्यक बताते हुए उसके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण द्वारा विशेषज्ञों की सहायता से तैयार किए गए डिजाइन को तत्काल मंजूरी देकर काम शुरू करने के लिए कहा गया है।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर में व्हाट्सऐप पर डायरेक्टर बनकर 20 लाख की साइबर ठगी, फेक प्रोफाइल से अकाउंटेंट को लगाया चूना

चने-फुटाने की तरह गली-नुक्कड़ पर बिक रहा ड्रग्स! नागपुर में एमडी और सिंथेटिक नशा बना बड़ा खतरा

E-20 ईंधन के विरोध में नितिन गडकरी के घर पर NSUI-यूथ कांग्रेस का मार्च, बैरिकेड्स तोड़े; कई कार्यकर्ता डिटेन

मुंबई: कुर्ला से अगवा 6 महीने का मासूम 4 घंटे में बरामद, पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से ठाणे से आरोपी को पकड़ा

1500 मिमी जलवाहिनी की सफाई और हाइड्रोलिक परीक्षण शुरू

छत्रपति संभाजीनगर मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने बताया कि मंगलवार को नक्षत्र वाड़ी में 40 एमएलडी पानी प्राप्त हुआ। इसमें से 8 एमएलडी पानी शहर में वितरित किया गया, जबकि शेष पानी दोनों एमबीआर में संग्रहित किया गया। साथ ही 1500   व्यास की मुख्य जलवाहिनी में पानी भरकर उसकी सफाई, स्कोरिंग और हाइड्रोलिक परीक्षण शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अगले आठ दिनों में नौ जलकुंभों के माध्यम से जलापूर्ति शुरू की जाएगी। जलकुंभ भरने के बाद दबाव नियंत्रित रखते हुए सभी क्षेत्रों में समान रूप से पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ेः- जे.पी. नड्डा से मिले सांसद काले और भुमरे,उर्वरक बुकिंग मोबाइल प्रणाली पर रोक लगाने की मांग की

नो-नेटवर्क क्षेत्रों के लिए बनेगी विशेष नियमावली

मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने बताया कि जिन क्षेत्रों में अभी तक पाइप नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, वहां नल कनेक्शन देने के लिए विशेष नियमावली तैयार की जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद अधिकृत प्लंबरों के माध्यम से कनेक्शन दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सभी नियमों का पालन किया जाएगा और एक संपत्ति धारक को केवल एक ही नल कनेक्शन दिया जाएगा। अतिरिक्त कनेक्शन के लिए आयुक्त की अनुमति आवश्यक होगी। जिन क्षेत्रों में नल कनेक्शन का कार्य पूरा हो जाएगा, वहां चरणबद्ध तरीके से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Chhatrapati sambhajinagar jayakwadi permanent water supply 1500mm pipeline testing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 11:19 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Daily Water Supply
  • Maharashtra News
  • Municipal Water Supply Department
  • Water Crisis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.