Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नोएडा: एक्सप्रेसवे पर भयंकर हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 महिलाएं भी शामिल

दिल्ली से सटे नोएडाके ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भयंकर सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जिसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 10, 2024 | 11:19 AM

नोएडा : खड़े ट्रक में घुसी कार

Follow Us
Close
Follow Us:

नोएडा: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भयंकर सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जिसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। कहा जा रहा है कि, यह घटना नोएडा से परी चौक जाते समय हुआ घटीत हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यहां के ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक कार खराब खड़े हुए ट्रक में पीछे से जा टकराई। यह हादसा इतना भयंकर था कि कार के आगे का पूरा हिस्सा ही मानों खत्म हो गया और कार में सवार सभी लोग उसी में फंस कर रह गए।

#WATCH | Uttar Pradesh: ADCP Greater Noida Ashok Kumar says, “Today, near Sector 146 under Knowledge Park PS, a speeding car rammed into a truck that broke down on Yamuna Expressway. The driver died on spot. Four injured were admitted to a hospital, the doctors declared them… pic.twitter.com/u63PomS20W — ANI (@ANI) November 10, 2024

सम्बंधित ख़बरें

6 मार्च को पेश होगा महाराष्ट्र का बजट, अजित पवार के निधन के बाद सीएम फडणवीस संभालेंगे कमान, जानें शेड्यूल

T20 World Cup: टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती; नामीबिया संग मैच खेलेंगे?

Bangladesh Elections: मोहम्मद यूनुस का बड़ा वादा, चुनाव के बाद चुनी हुई सरकार को तुरंत सौंपेंगे सत्ता

75 करोड़ बकाया: नासिक में 150 नल कनेक्शन कटेंगे, कुंभ से पहले टैक्स वसूली; मनपा का अल्टीमेटम

यहां पढ़ें – महाराष्ट्र चुनाव : इलेक्शन नहीं लड़ने की बात से जरांगे का यू-टर्न! आज खोल सकते हैं अपने पत्ते

वहीं इस हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कहा जा रहा है कि, यह सभी लोग निठारी अस्पताल से दादरी थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी जा रहे थे। पुलिस ने मामले पर बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह करीब 6 बजे वैगनआर कार, जिसमें 5 व्यक्ति (इसमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष) अमन, देवी सिंह, राजकुमारी, विमलेश और कमलेश सवार थे।

गाड़ी में बैठकर जैसे ही यह लोग नोएडा की तरफ से परी चौक होते हुए अपने निवास स्थान काशीराम कॉलोनी घोड़ी बछेड़ी का ओर जा रहे थे। तभी सेक्टर-146 मैट्रो स्टेशन के पास रोड के किनारे खडे ट्रक में इनकी तेज रफ्तार से आ रही कार पीछे से सीधे जा घुसी। इस जोरदार टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यहां पढ़ें – छठ पूजा ख़त्म, यात्रीगण ध्‍यान दें! आज से पूर्वोत्तर रेलवे रूट पर चलेंगी 46 पूजा स्पेशल ट्रेनें

इस भयंकर हादसे की खबर पाकर पुलिस ने तत्काल राहत-बचाव कार्य करते हुये अन्य घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बाद में डॉक्टरों ने सभी व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने सभी के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच चुका है।फिलहाल पुलिस मामले पर कार्रवाई कर रही है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Noida expressway a high speed car rammed into a parked truck in noida

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 10, 2024 | 11:17 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.