-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Nitin Gadkari Dlehi Pollution Said I Get Allergies In Delhi Aap Reacts
गडकरी बोले मुझे दिल्ली में होती है एलर्जी तो AAP ने याद दिलाई सरकार की बात, प्रदूषण पर सियासत शुरू
- Written By: अर्पित शुक्ला
Delhi Air Pollution News: BJP के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की हवा की वजह से उन्हें एलर्जी हो जाती है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nitin Gadkari on Delhi Pollution: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। उन्होंने अपना निजी अनुभव साझा करते हुए कहा कि दिल्ली में दो-तीन दिन ठहरने पर उन्हें अक्सर गले में संक्रमण या एलर्जी की समस्या हो जाती है। गडकरी ने माना कि प्रदूषण का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा परिवहन क्षेत्र से आता है और वे स्वयं इसी मंत्रालय का दायित्व संभाल रहे हैं। वहीं, उनके इस बयान पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में बोलते हुए गडकरी ने कहा, “दिल्ली आज प्रदूषण से परेशान है। मैं जब भी दिल्ली में दो-तीन दिन रुकता हूं, तो मुझे गले में इंफेक्शन हो जाता है। मैं सड़क परिवहन मंत्री हूं और प्रदूषण का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा हमारे सेक्टर से जुड़ा है।” उन्होंने जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने की जरूरत पर जोर दिया और सवाल किया कि क्या इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता, जो शून्य प्रदूषण पैदा करते हैं।
AAP ने कसा तंज
नितिन गडकरी के इस बयान पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने संसद में दावा किया है कि “फेफड़ों की बीमारी और प्रदूषण का कोई संबंध नहीं है।” गडकरी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुकी है और GRAP स्टेज-4 लागू किया गया है। राजधानी में जहरीली स्मॉग की मोटी परत छाई हुई है, जिससे लोगों की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
यह भी पढ़ें- ठाकुरों के बाद 52 ब्राह्मण विधायकों की बंद कमरे में मीटिंग, UP की सियासत में हड़कंप, इनसाइड स्टोरी
गडकरी ने प्रदूषण को राष्ट्रवाद से जोड़ते हुए कहा कि आयात घटाना और निर्यात बढ़ाना ही सच्चा राष्ट्रवाद है, लेकिन प्रदूषण और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता देश की प्रगति में बाधा बन रही है। वे लंबे समय से बायोफ्यूल, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे वैकल्पिक ईंधनों का समर्थन करते आ रहे हैं और उनका मानना है कि इनसे परिवहन क्षेत्र के प्रदूषण को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
Nitin gadkari dlehi pollution said i get allergies in delhi aap reacts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला के जल स्त्रोत में हुयी आपूर्ति: काटेपूर्णा बांध में अब केवल सिर्फ 19.61% पानी शेष
Jul 03, 2026 | 10:56 AMKhashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
Jul 03, 2026 | 10:53 AMExplainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल
Jul 03, 2026 | 10:48 AMPrayagraj: भाकियू (युवा) का जल सत्याग्रह, भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर सीएम के नाम सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 10:43 AMNavbharat Sampadakiya: अब 16 साल के अपराधियों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई? महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रस्ताव
Jul 03, 2026 | 10:43 AMपुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड: सबूत जुटाने सिया के घर पहुंची पुलिस, आरोपियों का होगा लाई डिटेक्शन टेस्ट
Jul 03, 2026 | 10:43 AMIran General Vahidi: कई महीनों बाद ईरान के ताकतवर जनरल वाहिदी खामेनेई के जनाजे की तैयारी में दिखे
Jul 03, 2026 | 10:40 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













