नेहरू का पहला आवास कारोबारी ने खरीदा, लुटियंस दिल्ली के इस बंगले की कीमत जान उड़ जाएंगे होश
Delhi News: राजधानी दिल्ली के VVIP इलाके में स्थित नेहरु का पहला आधिकारिक आवास बिक गया है। इसकी कीमतें होश उड़ाने वाली हैं। इस बंगले को एक अरबपति कारोबारी ने खरीदा है।
- Written By: Saurabh Pal
फाइल फोटो- पंडित जवाहर लाल नेहरू (फोटो- सोशल मीडिया)
Delhi News: भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का लुटियंस दिल्ली में स्थित पहला आधिकारिक आवास बिक गया है। इस घर को बड़े कारोबारी ने खऱीदा है। यह देश की सबसे महंगी आवासीय डील है। यह बंगला करीब 3.7 करोड़ में फैला हुआ है। ऐतिहासिक होने के साथ ही यह बंगला दिल्ली के VVIP इलाके में है। यहां ज्यादातर मंत्री, जज और सरकार से जुड़े लोग रहते हैं। इस इलाके को लुटियंस दिल्ली कहा जाता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के 17 मोतीलाल नेहरू मार्ग पर स्थित पंडित नेहरु का बंगला बिक गया है। इकोनॉमिक्स टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस बंगले के मालिकों ने 1,400 करोड़ रुपये की डिमांड की थी, तहालांकि बेवरेज इंडस्ट्री से जुड़े एक बड़े कारोबारी ने लगभग 1,100 करोड़ रुपये में सौदा फाइनल कर दिया है।
राजस्थान का शाही परिवार है बंगले का मालिक
गौरतलब है कि आम तौर पर नेहरू-गांधी से फैमिली से जुड़ी संपत्तियों पर गांधी परिवार या फिर कांग्रेस का हक होता है, लेकिन इस बंगले का मालिकाना हक न तो गांधी परिवार के पास है और नही कांग्रेस के पास है। इस बंगले का मालिकाना हक राजकुमार कक्कड़ और बीना रानी इस बंगले की मौजूदा मालिक हैं। इनका संबंध राजस्थान के शाही परिवार से है। रिपोर्ट के मुताबिक, कानूनी प्रक्रिया के अंतिम चरण के तहत लॉ फर्म ने नोटिस जारी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग का बड़ा एक्शन! 2 यात्रियों से ₹48 करोड़ का ड्रग्स बरामद; 115 सोने की छड़े पकड़ी
TMC के काउंसलर संजय दास की संदिग्ध मौत, घर में लटकता मिला शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
लॉ फर्म ने जारी किया नोटिस
सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है कि हमारे क्लाइंट इस संपत्ति (प्लॉट नंबर 5, ब्लॉक नंबर 14, 17, मोतीलाल नेहरू मार्ग) को खरीदने के इच्छुक हैं। संपत्ति की मालिक राजकुमारी कक्कड़ और बीना रानी हैं। अगर किसी को कोई आपत्ति है तो सबूतों के साथ एक सप्ताह के अंदर दावा पेश करे। अन्यथा मान लिया जाएगा कि इस संपत्ति पर किसी अन्य का दावा नहीं है।
ये भी पढें-बाढ़ प्रभावित राज्यों की हालत भयावह, राहुल गांधी ने तत्काल केंद्र से राहत पैकेज की मांग की
लुटियंस दिल्ली में 600 निजी संपत्तियां
जानकारी के मुताबिक इस विशाल संपत्ति को बेचने के लिए एक साल से प्रयास किए जा रहे थे। इसकी लोकेशन और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इसकी कीमत बहुत ज्यादा थी। ऐसे में कोई अरबपति ही इसमें रुचि दिखा सकता था। यह संपत्ति लुटियंस बगलो जोन में है। इसको ब्रिटिश आर्किटेक्ट ने एविन लुटियंस ने डिजाइन किया था। करीब 28 वर्ग किलोमीटर में फैले इस क्षेत्र में 3 हजार बंगले हैं। जिनमें ज्यादातर मंत्री, जज व बड़े अधिकारी रहते हैं। इन्हीं 3 हजार बंगलों में 600 निजी संपत्तियां हैं। जिसमें से एक की डील हो गई है।
