Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘चाहती तो पर्दा डाल सकती थी सरकार, लेकिन…’, NEET-UG विवाद पर JDU सांसद की दोटूक, बोले- सरकार की नीयत साफ

Supreme Court Slams NTA: NEET-UG विवाद पर SC की फटकार के बाद देशभर में सियासत तेज हो गई है। JDU सांसद संजय झा इस मामले में केंद्र सरकार का बचाव करते दिखे। उन्होंने सरकार द्वारा उठाए गए कदम को सराहा।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: May 30, 2026 | 11:33 AM

जदयू सांसद संजय झा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

JDU MP Sanjay Jha On NEET UG 2026 controversy: NTA द्वारा आयोजित परीक्षा में गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद देशभर में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। इस बीच एनडीए की अहम सहयोगी दल जदयू के सांसद संजय झा ने एक बड़ा बयान दिया है। सरकार का बचाव करते हुए जदयू सांसद ने विपक्ष द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इस घटना को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण माना है।

जो कुछ भी हुआ, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: जदयू

सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले पर NTA को फटकार लगाए जाने के बाद JD(U) सांसद संजय कुमार झा ने मीडिया से बातचीत के दौरान लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो कुछ भी हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 22 लाख बच्चे, उनके माता-पिता और वे जिन्होंने परीक्षा दिया है, परीक्षा देने के बाद किसी भी परिवार के लिए यह बहुत दुखद है। यह सही नहीं है।

Patna, Bihar: On the Supreme Court has pulled up the NTA over the issue, JD(U) MP Sanjay Kumar Jha says, “What happened is very unfortunate. 22 lakh children, their parents, and those who give exams—after giving the exam… For any family, this is very sad; it is not right. But I… pic.twitter.com/39RbhoZWor — IANS (@ians_india) May 30, 2026

सम्बंधित ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा लीलावती ट्रस्ट मामला, वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर जारी हुआ नोटिस

ठाणे की 193 एकड़ जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 2800 करोड़ रुपये के TDR पर बढ़ा सियासी घमासान

TET Exam: देशभर के लाखों शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, बढ़ाई TET पास करने की डेडलाइन

लड़के फिर शादी ही क्यों करते हैं? सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, दहेज मांगकर लड़की वालों को कहा था भिखारी

छिपाने की नहीं हुई कोशिश: संजय झा

छात्रों और उनके अभिभावकों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के बाद उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा की उठाए गए कदमों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जिस तरह से जब यह मामला संज्ञान में आया। सरकार ने तुरंत पहल की और पूरी परीक्षा रद्द कर दी।

सरकार ने कुछ भी छिपाने या मामले पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं की। उसने निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा रद्द कर दी, जिससे कि किसी भी बच्चे को नुकसान न हो।

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

बता दें, नीट-यूजी 2026 परीक्षा को पर चल रहे विवाद को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई थी। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि PM मोदी खुद पूरे मामले नजर बनाए हुए हैं। इस दौरान कोर्ट ने NTA की कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंता जताई। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सिर्फ संस्थागत नहीं, बल्कि व्यक्तिगत जवाबदेही भी तय होनी चाहिए, जिससे कि पता चल सके कि कौन अधिकारी किस काम के लिए जिम्मेदार है।

ये भी पढ़ें- अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, भारत सरकार ने बांग्लादेश को सौंपी 2,680 से ज्यादा लोगों की लिस्ट, मांगा जवाब

शिक्षा मंत्रालय को अहम निर्देश

इस दौरान कोर्ट ने NTA को UPSC जैसी संस्थाओं से सीख लेने की भी सलाह दी और कहा कि छात्रों और उनके परिवारों के सालों के सपनों और संघर्ष के साथ इस तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने शिक्षा मंत्रालय को मामले पर जुलाई तक एक विस्तृत हलफनामा दाखिल का निर्देश दिया।

Neet ug 2026 controversy sc slams nta jdu mp sanjay jha statement defense

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 11:33 AM

Topics:  

  • BJP Government
  • JDU
  • NEET UG Exam
  • Supreme Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.