ममता बनर्जी पर बरसे मोदी, बोले-बंगाल में निर्मम सरकार, घुसपैठियों को बचाने के लिए …
PM Modi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी के नेता घुसपैठियों को बचाने के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रहे।
- Written By: रंजन कुमार
सदन में भाषण देते पीएम मोदी।
PM Modi Speech in Rajya Sabha : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए विपक्ष पर चौतरफा हमला बोला। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने न केवल पश्चिम बंगाल में घुसपैठ के गंभीर मुद्दे को उठाया, बल्कि ‘आम आदमी पार्टी’ और ‘कांग्रेस’ की नीतियों की भी जमकर क्लास लगाई। उन्होंने साफ किया कि उनकी सरकार पुरानी गलतियों को सुधारने और देश को ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर सवार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि बंगाल में आज एक निर्मम सरकार है। पीएम ने आरोप लगाया कि टीएमसी नेता घुसपैठियों को संरक्षण देने के लिए अदालतों के चक्कर लगा रहे। उन्होंने कहा कि ये घुसपैठिए देश के नौजवानों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं और आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। युवाओं के अधिकार और रोजगार के अवसर हड़पने वालों को बचाने वाली सरकारें आज हमें उपदेश दे रही हैं।
शीशमहल और शराब घोटाले पर AAP को घेरा
आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने उन पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जिनकी पूरी सरकार शराब के नशे (घोटाले) में डूब गई, वे आज नैतिकता की बातें कर रहे हैं। पीएम ने शायराना अंदाज में कहा कि तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे। उन्होंने दिल्ली के चर्चित शीशमहल का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी चर्चा आज देश के कोने-कोने में हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
जो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, साहस को किया सलाम
लाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से अभिजीत दीपके की मांग- 15 अगस्त पर युवाओं के भविष्य पर हो बात
यह भी पढ़ें : राज्यसभा में मोदी का संबोधन: हंगामे की बीच PM ने की युवाओं के ‘मन की बात’, कांग्रेस पर किया करारा प्रहार
कांग्रेस के पास न विजन था-न इच्छाशक्ति
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद इन दलों ने विकास को प्राथमिकता नहीं दी। उन्होंने कहा, कांग्रेस के पास न कोई सोच थी, न विजन और न इच्छाशक्ति। आज हमारी काफी ऊर्जा उनकी पुरानी गलतियों को सुधारने में खर्च हो रही है। हमने फ्यूचर-रेडी पॉलिसी पर बल दिया है, जिससे आज विश्व का भारत पर विश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने अंत में विश्वास जताया कि भारत आज मैन्युफैक्चरिंग और आर्थिक सामर्थ्य के दम पर दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। आज देश नीति और रिफॉर्म के आधार पर आगे बढ़ रहा है।
