‘साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा’, दिल्ली धमाके को लेकर PM मोदी सख्त; भूटान से दी कड़ी चेतावनी
Modi Bhutan Visit: दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि इस ब्लास्ट से पूरा देश हिल गया है। साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा।
- Written By: रंजन कुमार
भूटान से दिल्ली ब्लास्ट को लेकर दुख जताते पीएम मोदी।
PM Modi On Delhi Blast: दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला के पास हुए कार ब्लास्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज बयान आया है। भूटान दौरे पर गए पीएम मोदी ने कहा कि इस ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।
मोदी ने यह भी कहा कि दिल्ली में हुए धमाके ने सबको व्यथित किया। जांच एजेंसियां साजिश के तह तक जाएंगी। दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। मोदी ने कहा कि मैं बेहद दुखी मन से भूटान आया हूं। मन काफी व्यथित है।
सुरक्षा एजेंसियों की जांच तेजी से जारी: रक्षा मंत्री
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सुरक्षा एजेंसियों की जांच तेजी से जारी है। जांच की जानकारी बहुत जल्द सार्वजनिक करेंगे। इस धमाके के जिम्मेदार बख्शे नहीं जाएंगे। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। सिंह ने कहा कि कल दिल्ली में हुई दुखद दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और सांत्वना प्रदान करें।
जिम्मेदारों को न्याय के कटघरे में लाएंगे
रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि मैं अपने सभी देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश की प्रमुख जांच एजेंसियां घटना की त्वरित और गहन जांच कर रहीं। जांच निष्कर्ष जल्द सार्वजनिक किए जाएंगे। मैं देशवासियों को दृढ़ता से आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस त्रासदी के जिम्मेदारों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
विश्वास सारंग बोले- प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में अंतर नहीं, अपील के बाद उन्होंने खुद भी अपना काफिला घटाया
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रियों के विदेश दौरे रद्द, काफिलों में गाड़ियां आधी होंगी
PM मोदी की एक अपील से बदल गया मुख्यमंत्रियों का अंदाज, जानें किसने कितनी घटाई काफिले में गाड़ियों की संख्या?
PM मोदी की अपील का असर, ईंधन बचत के लिए बड़ा फैसला; पूर्व मंत्री ने कम किया सुरक्षा काफिला
11 लोगों की हो चुकी है मौत
गौरतलब है कि 10 नवंबर की शाम करीब 7 बजे दिल्ली के लाल किला के बाहर एक कार में ब्लास्ट हुआ था। इस कार ब्लास्ट की चपेट में कई वाहन और लोग आ गए। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 29 लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश की प्रमुख राज्यों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। जांच एजेंसियां गहनता से जांच में जुटी हैं। मामले में फरीदाबाद में भी बड़ी कार्रवाई की जा रही। वहां सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Delhi Blast ने छोड़े सात सुलगते सवाल, कौन देगा जवाब…मोदी-शाह या डोभाल?
भीड़भाड़ वाली जगहों पर सर्च ऑपरेशन जारी
रेलवे स्टेशन समेत तमाम भीड़भाड़ वाली जगहों पर सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबल चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि दिल्ली में हुए इस धमाके ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मामले में फिदायीन हमले की आशंका जताई जा रही है।
