समुद्र से आसमान तक कांपेंगे दुश्मन! ‘मन की बात’ में PM मोदी ने गिनाई देश की उपलब्धियां, कही ये बड़ी बात
Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में मेड इन इंडिया सी-295 विमान और डीआरडीओ की स्वदेशी क्रूज मिसाइल का जिक्र कर आत्मनिर्भर भारत की सराहना की।
- Written By: अक्षय साहू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंंने मेड इन इंडिया सी-295 सी-295 एयरक्राफ्ट और स्वदेशी लांग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का जिक्र करते हुए कहा कि देश समुद्र से लेकर आकाश तक अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ में आप सबसे जुड़कर मुझे अत्यंत आनंद हो रहा है। 2026 का आधा साल बीतने को है, इन छह महीनों में ‘मन की बात’ में देशवासियों के अनेक उपलब्धियों पर चर्चा की गई है। जून में भी देश ने कुछ ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जो देशवासियों को गर्व से भर देंगी। ये सफलताएं देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता से जुड़ी हैं।
भारत में बनाए जा रहे C-295 एयरक्राफ्ट
पीएम ने कहा कि हाल ही में कोलकाता में मुझे नौसेना से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। वहां आईएनएस दुनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। इन जहाजों की डिजाइन और मैन्यूफैक्चरिंग तक सबकुछ स्वदेशी है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: सोने की खदान का निजीकरण कितना सही? खत्म हो जाएगी गोल्ड की किल्लत! क्या है स्वर्णगिरी प्रोजेक्ट
इतिहास के मुश्किल दौर में संभाला भारत को… जानिए पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की जयंती पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
Ancy Sojan Record: एंसी सोजन ने रचा इतिहास, लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा
आतंकियों के निशाने पर दिल्ली और उत्तराखंड! धमकी भरा ईमेल मिलने से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
पीएम मोदी ने आगे कहा कि जून के महीने में ही एविएशन सेक्टर में भी देश ने एक बड़ी सफलता पाई है। सी-295 एयरक्राफ्ट मेड इन इंडिया है और इस एयरक्राफ्ट ने अपनी पहली उड़ान पूरी की है। ऐसे 40 एयरक्राफ्ट भारत में ही बनाए जा रहे हैं। इससे एमएसएमई और एयरोस्पेस सेक्टर को नई शक्ति मिल रही है। साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी मजबूत हो रहा है।
DRDO को मिली बड़ी कामयाबी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इसी महीने DRDO ने स्वदेशी लांग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया है। इसे डीआरडीओ की लेबोरेटरी और इंडियन इंडस्ट्री पार्टनर्स ने मिलकर बनाया है। उन्होंने कहा कि आज समुद्र से लेकर आकाश तक हमारा भारत अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा है।
यह भी पढ़ें- कवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
2500 से अधिक स्थानों पर मनाया गया योग दिवस
उन्होंने कहा कि जून में एक और आयोजन हुआ, जिसमें पूरी दुनिया भारत के प्रयासों से जुड़ी। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस था। इस बार दुनिया के 2500 से अधिक स्थानों पर योग के अनेक कार्यक्रम किए गए। हमारे देश में करोड़ों लोगों ने योग कार्यक्रम किए।
