Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में आवारा कुत्ते बने जी का जंजाल, मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल!

Maneka Gandhi: बीजेपी नेता मेनका गांधी ने दिल्ली में आवारा कुत्तों के लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि दिल्ली सरकार के पास 15 हज़ार करोड़ रुपये हैं?

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 11, 2025 | 09:11 PM

सुप्रीम कोर्ट व मेनका गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maneka Gandhi: पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनीमल वेलफेयर कार्यकर्ता मेनका गांधी ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे अव्यावहारिक और क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन के लिए हानिकारक बताया। इसके साथ ही मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की वैधता पर भी सवाल उठाए। मेनका गांधी ने चेतावनी दी कि इससे लोगों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं।

मेनका गांधी ने कहा कि दिल्ली में तीन लाख कुत्ते हैं। जिनको सड़कों से हटाने के लिए आपको 3,000 शेल्टर बनाने होंगे। प्रत्येक में जल निकासी, पानी, एक शेड, एक रसोई और एक चौकीदार की व्यवस्था भी शामिल होगी। इन सारे इंतजामों पर लगभग 15 हज़ार करोड़ रुपये खर्च होंगे। क्या दिल्ली के पास इसके लिए 15,000 करोड़ रुपये हैं?

कुत्तों को खिलाने पर खर्च होंगे 5 करोड़

बीजेपी नेता और पूर्व सांसद मेनका गांधी ने आगे कहा कि पकड़े गए कुत्तों को खिलाने पर हर हफ्ते 5 करोड़ रुपये और खर्च होंगे। इतना ही नहीं, इस फैसले और अभियान का आम लोगों में बड़े पैमाने पर विरोध भी देखने को मिल सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

कंगना रनौत पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, बठिंडा कोर्ट ने पेश ना होने पर जारी किया वारंट

भारत नहीं, दुश्मन देश में है हनुमान जी की सबसे अनोखी मूर्ति! जानें हजारों साल पुरानी कहानी- VIDEO

अमिताभ बच्चन के घर पर CM योगी का बुलडोजर! ढह जाएगी बाबूजी की यादों वाली लाइब्रेरी- VIDEO

30 बुलडोजर, भारी पुलिस बल और फैज-ए-इलाही मस्जिद, दिल्ली में हुई इस कार्रवाई की पूरी कहानी- VIDEO

SC के फैसली की वैधता पर उठाए सवाल

मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की वैधता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ठीक एक महीने पहले, सुप्रीम कोर्ट की एक अलग बेंच ने इसी मुद्दे पर एक संतुलित फैसला सुनाया था। अब, ठीक एक महीने बाद, दो जजों की बेंच ने एक नया फैसला सुनाया है जिसमें कहा गया है कि ‘सभी आवारा कुत्तों को पकड़ो’। तो सवाल यह है कि कौन सा फैसला सही है? ज़ाहिर है, पहला फैसला सही है क्योंकि यह अंतिम फैसला है।

भाजपा नेता मेनका गांधी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने चेतावनी दी कि आवारा कुत्तों को हटाने से नई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। 48 घंटे के अंदर गाजियाबाद और फरीदाबाद से तीन लाख कुत्ते आ जाएंगे क्योंकि दिल्ली में खाना है। जैसे ही आप कुत्तों को हटाएंगे, बंदर आ जाएंगे। मैंने अपने घर में भी ऐसा देखा है। 1880 के दशक में, जब पेरिस में कुत्तों और बिल्लियों को हटाया गया था, तो शहर चूहों से भर गया था।

यह भी पढ़ें: BJP को शशि थरूर की ‘गुगली’…’वोट चोरी’ पर खुलकर किया राहुल का सपोर्ट, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

मेनका गांधी ने कुत्तों को चूहा नियंत्रण जानवर भी कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस आदेश से सड़कों पर झड़पें हो सकती हैं। कुत्तों को बाड़ों तक पहुंचाने के लिए, आपको हर गली में चारा देने वालों से लड़ना होगा क्योंकि वे आपको पीटेंगे और कुत्तों को भगा देंगे। मेनका गांधी ने कहा कि फिर हम दिल्ली को अस्थिर क्यों कर रहे हैं? ध्यान दें कि दिल्ली सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का क्रमबद्ध तरीके से पालन करेगी।

Menaka gandhi questions supreme court stray dog order delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 11, 2025 | 09:11 PM

Topics:  

  • Delhi News
  • Latest News
  • Supreme Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.