पाकिस्तान-अफगानिस्तान सेना के बीच सीमा पर झड़प (सोर्स- सोशल मीडिया)
Afghanistan-Pakistan Border Clash: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। बुधवार को दोनों तरफ से सीमा पर फायरिंग हुई, जो देर शाम तक जारी रही। अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत के दंड पाटन जिले में तालिबान बलों और पाकिस्तानी सीमा सुरक्षा कर्मियों के बीच भिड़ंत हुई। इससे पहले मंगलवार को भी दोनों देशों की सेनाओं के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई थी।
रविवार को पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। आफगान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार दोपहर दंड पाटन के मकबल इलाके में झड़प शुरू हुई। यह जिला अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर स्थित है। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट खोरासान डायरी ने भी इस क्षेत्र में तालिबान लड़ाकों और पाकिस्तानी सेना के जवानों के बीच भारी गोलीबारी की खबर दी है।
मंगलवार को भी सीमा (डूरंड लाइन) पर अफगान बलों और पाकिस्तानी सेना के बीच झड़प हुई थी। अफगान पक्ष का कहना था कि पाकिस्तानी सेना की ओर से पहले फायरिंग की गई, जिसके जवाब में उनकी सेना ने कार्रवाई की।
Sources in eastern Afghanistan say fighting has broken out between Taliban forces and Pakistani border troops in the Dand Patan district of Paktia province. According to local sources, the clashes began on Wednesday afternoon (25 February) in the Maqbal area of Dand Patan, a… pic.twitter.com/oZdrBJKNJj — KabulNow (@KabulNow) February 25, 2026
यह घटना अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के सीमावर्ती इलाके में हुई थी। कुछ समय तक चली गोलीबारी के बाद दोनों पक्षों के बीच हालात शांत हो गए थे। नंगरहार के सूचना निदेशक जबीहुल्लाह नूरानी ने संघर्ष रुकने की पुष्टि की थी। हालांकि, बुधवार को एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ गया।
रविवार तड़के पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के भीतर हवाई हमले किए थे। पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों को निशाना बनाया, जबकि अफगानिस्तान ने आरोप लगाया कि हमले रिहायशी इलाकों में किए गए और आम नागरिक प्रभावित हुए। पाकिस्तान के हवाई हमले में कम से कम 17 लोगों के मारे जाने की खबर थी।
यह भी पढ़ें: इजरायली संसद दहाड़े PM मोदी…आतंक पर किया सीधा प्रहार, ‘नेसेट’ में बताया अपने जन्मदिन और इजरायल का कनेक्शन
पाकिस्तानी सेना ने पिछले साल अक्टूबर में भी टीटीपी के खिलाफ कार्रवाई का दावा करते हुए अफगानिस्तान में हवाई हमले किए थे। उस समय अफगानिस्तान ने सीमा पर जवाबी कदम उठाए थे, जिससे हालात युद्ध जैसे बन गए थे। बाद में अरब देशों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच संघर्षविराम कराया गया था।