मयूर विहार फेज 3 हत्या कांड: AAP विधायक का BJP और दिल्ली पुलिस पर हमला, बोले- दिल्ली बनी क्राइम कैपिटल

Delhi Mayur Vihar Murder: मयूर विहार फेज 3 में एक व्यक्ति की हत्या के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा और दिल्ली पुलिस पर कानून-व्यवस्था को लेकर हमला बोला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Delhi AAP MLA Kuldeep Kumar
विधायक कुलदीप कुमार ने दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

AAP Kuldeep Kumar On Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या के बाद राजधानी की कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने घटना को लेकर भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राजधानी में अपराधियों के दिमाग से पुलिस का डर खत्म हो गया है।

आप विधायक कुलदीप कुमार ने दावा किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक महीने के भीतर कई हत्याएं हो चुकी हैं और लगातार बढ़ते अपराधों पर पुलिस कोई ठोस जवाब नहीं दे रही।

मयूर विहार में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

वहीं, पुलिस ने बताया कि घटना न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के हुई, जहां करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की डंडों और लोहे की रॉड से हत्या कर दी गई।

पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।

अपराधियों में नहीं रहा पुलिस का डर- AAP विधायक

उन्होंने कहा, "आज पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो गया है और अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं रहा। दिल्ली क्राइम कैपिटल बन गई है। अकेले मेरे चुनाव क्षेत्र में पिछले एक महीने में सात-आठ हत्याएं हुई हैं।

लगातार हत्याएं हो रही हैं। हम जवाब मांग रहे हैं कि ये हत्याएं क्यों हो रही हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है। स्थानीय सांसद के पास कोई जवाब नहीं है।"

अपराध की राजधानी बनी दिल्ली- कुलदिप

आम आदमी पार्टी विधायक ने कहा, देश की राजधानी दिल्ली अब अपराध की राजधानी बन चुकी है। कोंडली क्षेत्र में और 10 प्रतिशत अधिक अपराध हो रहा है। दिल्ली पुलिस और भाजपा मौन बैठी हुई है।

मयूर विहार में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मयूर विहार फेज 3 में सुबह करीब 5 बजे एक व्यक्ति की डंडों और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Delhi AAP MLA Kuldeep Kumar
Murder Case: कानपुर में महिला की गोली मारकर हत्या का 24 घंटे में खुलासा, 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं, दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के हुई, जहां करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की डंडों और लोहे की रॉड से हत्या कर दी गई।

पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।

सिक्योरिटी गार्ड ने बताई वारदात की कहानी

वहीं, घटनास्थल पर व्यक्ति को बचाने की कोशिश करने वाले सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि, "रविवार तड़के करीब 4 बजे का समय था। दो आदमी थे। मैंने उन्हें देखा तो उन्होंने मुझे धमकाया, इसलिए मैं वहां से हट गया।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com