Murder Case: कानपुर में महिला की गोली मारकर हत्या का 24 घंटे में खुलासा, 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kanpur Murder News: कानपुर में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की गई।
Kanpur Woman Murder Case Solved in 24 Hours, Two Accused Arrested
कानपुर में महिला हत्याकांड(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Kanpur Woman Murder Case: छावनी थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त को महिला की हत्या के संबंध में थाना छावनी में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

दो आरोपी गिरफ्तार

सुरागरसी और पतारसी के दौरान पुलिस टीम ने 1 सितंबर को छबीलेपुरवा मोड़ स्थित बारात घर के पास से संतोष निषाद उर्फ कल्लू (30) और विनोद निषाद उर्फ मोदी (23) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ग्राम कल्लूपुरवा कटरी पीपरखेड़ा, थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव के निवासी हैं।

Kanpur Woman Murder Case Solved in 24 Hours, Two Accused Arrested
UP में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान; 17 अक्टूबर तक होंगे 13 बड़े कार्यक्रम, जानें पूरी डिटेल्स

315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद

आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP 35 BZ 9057 बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जिला कारागार भेजने की कार्रवाई की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com