मालवीय नगर अग्निकांड: फायर सेफ्टी व्यवस्था पर AAP के सवाल, रेखा सरकार पर साधा निशाना
Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में करीब 21 लोगों के मौत की खबर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस घटना के बाद AAP के नेताओं ने रेखा गुप्ता की सरकार पर निशाना साधा है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
मालवीय नगर अग्निकांड की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर होटल में हुए अग्निकांड में करीब 21 लोगों के मौत की खबर ने पूरे देश को झरझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने गहरा दुख जाहिर करते हुए दिल्ली की फायर सेफ्टी व्यवस्था और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने इस गंभीर हादसे को ‘इंटरनेशनल शेम’ करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों के अनुसार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर करीब 45 मिनट की देरी से पहुंचीं। दिल्ली सरकार को अपनी जिम्मेदारीयों को तय करनी चाहिए। जिससे सरकार अफसरों की जिम्मेदारी तय करे और ठोस कार्रवाई करे जिससे भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा घटित ना हो।
अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा की दिल्ली के मालविय नगर में लगी भीषण आग हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए वह भगवान से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि इस हादसे में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। राजधानी दिल्ली में लगातार हो रहे अग्निकांड और उनमें मासूम लोगों की जान जाना गंभीर चिंता का विषय है, जिस पर सरकार को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
शिक्षा मंत्री बनते ही एक्शन में प्रह्लाद जोशी! पहले दिन अधिकारियों संग हाई लेवल बैठक, देखें VIDEO
CJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा
सौरभ भारद्वाज ने अग्निकाडं पर कहा कि इस भीषण हादसे में 21 लोगों की मौत हो गयी। जिसमें विदेशी लोग भी शामिल थे। सरकार को कम से कम इतना कहना चाहिए कि हमारी फायर ब्रिगेड लेट पहुंची, हमें इस बात का दुख है। लेकिन सरकार ने अपनी टूलकिट सक्रिय कर दिया। जितने भी लोग यहां पर मजबूरी वश बाहर से यहां पर आए हैं, वे सभी अब मजबूरी के कारण किराए के छोटे-छोटे घरों और होटलों में रहकर अपने परिवार के पीड़ीत लोगों का इलाज करवा रहे हैं। और आप उल्टा उन्हीं गरीब लोगों पर दोष मढ़ने का काम कर रहें हैं।
उन्होने पिछली घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि “फरवरी के अंदर पालन में भीषण आग लगने के कारण, 9 लोग जिंदा जलकर मर गए। सरकार ने उस घटना पर बोला की जांच का विषय है जांच करवाएंगे। लेकिन आज 3 महिने गुजर गए जांच की रिपोर्ट नहीं आई दूसरा हादसा हो गया।
अग्निकांड पर आतिशी की प्रतिक्रिया
आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने भी इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि मालवीय नगर में आग लगने से 20 लोगों की मौत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
यह भी पढ़ें- हर घटना के बाद ‘अवैध’ करार, लोगों की मौत से पहले कहां रहते जिम्मेदार? दिल्ली अग्निकांड के बाद उठ रहे सवाल
‘लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी’
आतिशी ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में बार-बार हो रहे भीषण अग्निकांड और लोगों की मौतों की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि फायर सेफ्टी व्यवस्था की बदहाली के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। हर बड़े हादसे के बाद केवल बयानबाजी और राजनीति होती है। लेकिन जवाबदेही कभी तय नहीं होती है। लोगों की जान की कीमत पर होने वाली यह लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
