Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

JNU में महिला रिसर्चर से छेड़छाड़, दूतावास ने सरकार को दी सूचना; कैंपस में बजी न्याय की घंटी, प्रोफेसर की गई नौकरी

इस मामले की शुरुआत उस वक्त हुई जब जेएनयू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक जापानी महिला रिसर्चर के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई। पीड़िता ने वापस जापान लौटने के बाद औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Apr 18, 2025 | 10:10 AM

जेएनयू, फोटो - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मामलों पर बेहद सख्त कदम उठाते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक जापानी महिला रिसर्चर के साथ यौन उत्पीड़न के दोषी पाए गए प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही, पर्यावरण विज्ञान विभाग में हुए भ्रष्टाचार के मामले में एक फैकल्टी सदस्य और दो गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया गया है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले की शुरुआत उस वक्त हुई जब जेएनयू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक जापानी महिला रिसर्चर के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई। पीड़िता ने वापस जापान लौटने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय और जेएनयू प्रशासन से संपर्क कर औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई। इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए यूनिवर्सिटी की आंतरिक शिकायत समिति (ICC) ने जांच की और आरोपों को सही पाया।

जेएनयू की कार्यकारी परिषद ने लिया ये निर्णय

जांच रिपोर्ट के आधार पर जेएनयू की कार्यकारी परिषद ने आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त करने का निर्णय लिया। यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो शांतिश्री धुलीपुडी पंडित ने साफ कहा कि हम महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। जेएनयू की प्रतिष्ठा और महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज की जा चुकी थीं, लेकिन यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के कारण विशेष रूप से संवेदनशील बन गया। फिलहाल, बर्खास्तगी लागू है और प्रोफेसर के पास अपील का अधिकार सुरक्षित है।

भ्रष्टाचार पर भी गिरी गाज

सिर्फ यौन उत्पीड़न ही नहीं, जेएनयू ने भ्रष्टाचार पर भी बड़ी कार्रवाई की है। पर्यावरण विज्ञान विभाग के एक रिसर्च प्रोजेक्ट में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर संकाय सदस्य और दो गैर-शिक्षण कर्मचारियों के खिलाफ जांच की गई। यूनिवर्सिटी ने इसके लिए एक तथ्य-खोज समिति (Fact-Finding Committee) बनाई थी।

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

जांच रिपोर्ट में इन सभी को दोषी पाए जाने के बाद तीनों को बर्खास्त कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह मामला अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया है ताकि कानूनी तौर पर आगे की जांच हो सके।

Japanese female researcher molestation case in jnu propessor dismissed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2025 | 10:08 AM

Topics:  

  • Crime
  • Crime News
  • Delhi News
  • India
  • JNU

सम्बंधित ख़बरें

1

अपने ही बच्चों का कातिल बना पिता; पहले चारों को कुंए में फेंका, फिर कर ली आत्महत्या, सामने आई ये वजह

2

Gurugram: गोल्ड लोन बैंक की शाखा में दिनदहाड़े डकैती, बंदूक की नोक पर 150 पैकेट सोना व 9 लाख लूटे

3

अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला कल भारत में, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; लिखा भावुक पोस्ट

4

बिहार: गोपालगंज में बेखौफ शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर किया हमला, होमगार्ड जवान की मौत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.