-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Heavy Rain Delhi Submerged Himachal Pradesh 245 Roads Closed
पानी में डूबी दिल्ली, हिमाचल में 245 सड़कें बंद, बारिश का पूरे देश में कहर
- Written By: आकाश मसने
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है।

दिल्ली में पानी में डूबी सड़क से गाड़ी निकालता युवक (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। पूर्वोत्तर के कई राज्य बाढ़ से जूझ रहे हैं। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। दिल्ली में बुधवार रात हुई भारी बारिश के कारण यात्रियों और कार्यालय जाने वाले लोगों को जलभराव और यातायात जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
आईटीओ से लेकर ओल्ड रोहतक रोड, दिल्ली-जयपुर राजमार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-8) और मधुबन चौक पर घंटों यातायात जाम रहा। दिल्ली में अतिरिक्त पानी की निकासी और वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शादीपुर इलाके में दोपहर तक जाम की स्थिति रही। नांगलोई से नजफगढ़ की ओर जाने वाला यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
दिल्ली में जलजमाव से ट्रैफिक पर असर
दिल्ली यातायात पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जनता को सूचित किया कि जलभराव, गड्ढों और लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क/सीवर की मरम्मत के कारण रोहतक रोड पर नांगलोई से मुंडका की ओर तथा मुंडका से नांगलोई की ओर दोनों तरफ ट्रैफिक प्रभावित हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान का रिप्लेसमेंट होंगे देवेंद्र फड़णवीस? सीएम के अचानक दिल्ली रवाना होने से अटकलें तेज
NEET पेपर लीक पर उबाल, बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट पर पूरा राज्य-VIDEO
Vasant Kunj car accident: तेज बारिश के बीच हुआ खौफनाक हादसा, खुले नाले में गिरी कार, नहीं बच सकी युवक की जान
जंतर-मंतर पर NEET प्रदर्शन में FRS कैमरों का पहरा: 10 हजार छात्रों के बीच 2000 से ज्यादा संदिग्धों की पहचान!
दिल्ली को राजधानी के लायक़ बनाया कॉंग्रेस सरकार ने उस के बाद अब तक सारी सरकारें दिल्ली को डुबाने ही में लगी हैं नतीजे आप के सामने हैं #डूबती_दिल्ली @INCDelhi @RahulSharmaINC @devendrayadvinc pic.twitter.com/kv7iyUehSN — S Fouzul Azeem ‘Arshi’ (@SFAzeem_INC) July 10, 2025
धौला कुआं, रजोकरी और महिपालपुर के निकट कई किलोमीटर तक वाहन रेंगते नजर आए। मार्ग नंबर 40 पर स्थित जखीरा रेलवे अंडरपास पर भारी जलभराव के कारण मार्ग बदलना पड़ा। यातायात पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि शास्त्री नगर-केडी चौक से यातायात को चौधरी नाहर सिंह मार्ग की ओर मोड़ दिया गया है।
जखीरा पर जाम में फंसे एक यात्री ने बताया कि एक किलोमीटर का रास्ता पार करने में ही लोगों को 30 मिनट से ज्यादा समय लग गया। हालात बेहद खराब हैं। सराय काले खां, एम्स और सफदरजंग अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क और आश्रम क्षेत्र समेत दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी यातायात जाम की स्थिति बनी रही।
हिमाचल प्रदेश में 245 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन के मंडी-धरमपुर खंड समेत 245 सड़कें अवरुद्ध हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन पंजाब के अटारी को लद्दाख के लेह से जोड़ता है।
अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कुल 85 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 54 की मौत बारिश से संबंधित घटनाओं में, 31 की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई। उन्होंने बताया कि 129 घायल हुए हैं, जबकि 34 लोग अब भी लापता हैं।
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मनाली में 46 मिलीमीटर, जुब्बड़हट्टी में 44.2 मिलीमीटर, नगरोटा सूरियां में 42.4 मिलीमीटर, पांवटा साहिब में 38.4 मिलीमीटर, सुजानपुर टिहरा में 37.5 मिलीमीटर, जटोन बैराज में 34.6 मिलीमीटर, नाहन में 34.1 मिलीमीटर और गुलेर में 32.8 मिलीमीटर बारिश हुई।
यह भी पढ़ें: नागपुर में 60 घंटों की बारिश, हर तरफ त्राहि-त्राहि, तस्वीरें देख कांप जाएंगी रूह
पुंछ में बारिश के कारण भूस्खलन, एक लड़की की मौत
जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के एक पर्वतीय क्षेत्र में गुरुवार को बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद एक लड़की की मौत हो गई। यह घटना मेंढर तहसील के चाक बोनाला इलाके में हुई। अधिकारियों ने बताया कि मृतका की पहचान 12 वर्षीय आफिया कौसर के रूप में हुई है।
Heavy rain delhi submerged himachal pradesh 245 roads closed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














