Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रांसजेंडर बनकर रह रहे थे बांग्लादेशी नागरिक, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में से पांच ट्रांसजेंडर के वेश में राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे थे।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 28, 2025 | 05:45 PM

दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गे 18 बांग्लादेशी नागरिक (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। इनमें से पांच ‘ट्रांसजेंडर’ के भेष में रह रहे थे। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से सात के फोन में प्रतिबंधित मैसेजिंग ऐप मिले हैं जिनके जरिये वे बांग्लादेश में अपने परिजनों से बात करते थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 100 झुग्गियों और 150 गलियों को घेर कर सत्यापन अभियान चलाया।

पहचान छिपाने के लिए बने ट्रांसजेंडर

अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान शुरुआत में बचने की कोशिश की, लेकिन बाद में बांग्लादेशी नागरिक होने की बात कबूल कर ली। बाद में जांच के दौरान उसके परिवार के सदस्यों का भी पता लगाया गया। पुलिस ने बताया कि कुल 13 बांग्लादेशी नागरिक वैध कागजात के रहते हुए मिले। अधिकारी ने बताया कि दूसरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जो पहचान छिपाने के लिए ट्रांसजेंडर बने हुए थे।

पुलिस ने बताया कि सभी 18 लोगों को विस्तृत पूछताछ और दस्तावेज़ीकरण के लिए विदेश प्रकोष्ठ में स्थानांतरित किया गया। उनके पास से सात मोबाइल फोन बरामद किये गये जिनमें प्रतिबंधित आईएमओ ऐप इंस्टॉल किए गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

‘बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं?’, स्टंटबाज एसयूवी ने ली 23 साल के साहिल की जान, मां का ये वीडियो देख रो देंगे आप

दिल्ली AI समिट में सुरक्षा की खुली पोल: PM मोदी के आने से पहले स्टॉल से चोरी हुए कीमती AI डिवाइस

अमित शाह ने दिल्ली से दिया बड़ा संदेश….नक्सलवाद और घुसपैठ को लेकर सरकारी की योजनाएं बताईं

पहले बॉयकॉट, फिर U-turn : पाकिस्तान की हार के बाद दिल्ली पुलिस ने लिखा- गलत जगह U-turn लोगे तो मुंह की खाओगे

दिल्ली-NCR में छाया अंधेरा…बारिश ने दी दस्तक, तेज हवाएं और अलर्ट से बढ़ी हलचल

वजीरपुर में भी हुई थी कार्रवाई

इससे करीब एक महीने पहले अवैध बांग्लादेशियों के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम ने वजीरपुर जेजे कॉलोनी में छापेमारी की थी। इस दौरान निगरानी और सत्यापन अभियान चलाया जिसके तहत ऐसे ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ की गई तो उसके परिवार में नवजात सहित आठ अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में पता चला। ये सभी बिना किसी जो वैध दस्तावेज के भारत में रह रहे थे। इन्हें उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भारत नगर इलाके से पकड़ा गया।

Illegal bangladeshis delhi 18 arrested 5 disguised as transgenders

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2025 | 05:45 PM

Topics:  

  • Bangladeshis
  • Delhi News
  • Delhi Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.