पहले बॉयकॉट, फिर U-turn : पाकिस्तान की हार के बाद दिल्ली पुलिस ने लिखा- गलत जगह U-turn लोगे तो मुंह की खाओगे
Delhi Police Viral Tweet : भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद दिल्ली पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक मजेदार ट्वीट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। पोस्ट में पाकिस्तान की हार को U-Turn से जोड़ा गया।
- Written By: हितेश तिवारी
सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस का ट्वीट हुआ वायरल।
India vs Pakistan Match Reaction : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के खिलाफ मैच को पहले बॉयकॉट कर रहा था लेकिन बाद में U-turn मारकर खेलने के लिए तैयार हो गया। फिर क्या था, 15 फरवरी को खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की और हर तरफ जश्न की लहर दौड़ गई।
पाकिस्तान को पहले बॉयकॉट और बाद में U-turn लेना महंगा पड़ गया। इसी बीच Delhi Police ने भी अपने आधिकारिक अकाउंट से एक ऐसा ट्वीट किया, जिसमें दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान के U-turn लेने पर चुटकी ली।
पोस्ट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ लिखा था, “गलत जगह U-turn लोगे तो यूंही मुंह की खाओगे।” साथ में #RoadSafety, #INDvsPAK और #T20WorldCup2026 जैसे हैशटैग लगाए गए थे। सड़क सुरक्षा के संदेश को मैच के नतीजे से जोड़ने का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
दिल्ली में चलती बस में दरिंदगी की शिकार पीड़िता ने बताई आपबीती, सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज
ऑपरेशन हेवनली हिंद: दिल्ली धमाके के पीछे थी खौफनाक साजिश, NIA की चार्जशीट में हुए दिल दहला देने वाले खुलासे
दिल्ली फिर हुई शर्मसार! नांगलोई में चलती बस में गैंगरेप, ‘समय’ पूछने पर महिला को जबरन बस के अंदर खींचा
गलत जगह U-turn लोगे तो यूहीं मुंह की खाओगे#RoadSafety #INDvsPAK#T20WorldCup2026 pic.twitter.com/BqHkaMnSD7 — Delhi Police (@DelhiPolice) February 15, 2026
दिल्ली पुलिस की क्रिएटिविटी की तारीफ
इस रचनात्मक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया टीम की तारीफ करते हुए लिखा कि जागरूकता फैलाने का यह तरीका शानदार है।
कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि “मैदान हो या सड़क, गलत चाल भारी पड़ती है।” भारत की जीत का जश्न मना रहे फैंस ने इस ट्वीट को मीम्स के साथ शेयर करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गया और हजारों लाइक और शेयर मिलने लगे।
ये खबर भी पढ़ें : पाकिस्तान को हराकर आपस में भिड़े हार्दिक-कुलदीप, रिंकू सिंह ने किया बीच बचाव, देखें VIDEO
सड़क सुरक्षा का क्रिएटिव तरीके से दिया संदेश
मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया का माहौल भी बदल गया। जिन पाकिस्तानी अकाउंट्स से मुकाबले से पहले लगातार पोस्ट आ रहे थे, वहां अचानक खामोशी नजर आने लगी।
कई भारतीय यूजर्स मजाक में लिख रहे थे, “नेटवर्क चला गया क्या?” दिल्ली पुलिस पहले भी फिल्मों और ट्रेंडिंग घटनाओं के जरिए जागरूकता संदेश देती रही है। इस बार भारत-पाक मैच के बहाने सड़क सुरक्षा का संदेश देना लोगों को काफी क्रिएटिव और असरदार लगा।
