Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उसने मेरे ब्रेस्ट को पकड़ लिया और… दिल्ली मेट्रो में अमेरिकी लड़की के साथ लड़के ने की छेड़छाड़

Delhi Metro Indecent: दिल्ली मेट्रो में अमेरिकी महिला से 16 साल के लड़के पर छेड़खानी का आरोप लगा है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा पर बहस तेज हो गई है।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Jan 19, 2026 | 05:14 PM

दिल्ली मेट्रो में युवती से छेड़छाड़। इमेज-एआई

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi Metro Indecent With American Woman: दिल्ली मेट्रो में रोज हजारों लोग सफर करते हैं। यह शर्मनाक घटना का गवाह बनी है। एक अमेरिकी महिला का दावा है कि मेट्रो स्टेशन पर 16 साल के किशोर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। सबसे चौंकाने वाली बात रही कि घटना के बाद उस लड़के की मां और बहन ने न केवल उल्टे विदेशी महिला को डांटा, बल्कि कहा कि वह किसी विदेशी महिला को करीब से पहली बार देखा, इसलिए बहक गया।

इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। महिलाओं ने विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं। इस घटना का खुलासा अमेरिकी मूल के भारतीय प्रोफेसर गौरव सबनीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया। सबनीस न्यू जर्सी के स्टीवंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ाते हैं। उन्होंने लिखा- बीते नवंबर में उनकी एक पूर्व छात्रा ने भारत यात्रा के लिए सलाह मांगी थी। वह एक दोस्त की शादी में शामिल होने दिल्ली जा रही थी। सबनीस ने उसे पहले चेतावनी दी थी कि दिल्ली में यौन उत्पीड़न का खतरा रहता है। विशेषकर गोरी महिलाओं के लिए।

मिली थी चेतावनी

उन्होंने लिखा, यहां आप सिर्फ एक ब्लॉन्ड हैं, लेकिन वहां आप टारगेट बन जाएंगी। दुर्भाग्य से उनकी चेतावनी सच साबित हुई। पीड़िता ने सबनीस को भेजे मैसेज में पूरी घटना बताई है। उसके अनुसार मेट्रो स्टेशन पर एक 14-16 साल का युवक अपनी मां और बहन के साथ था। उसने महिला से फोटो खिंचवाने की बात की। इस पर उस महिला ने सोचा कि परिवार के साथ है तो कोई खतरा नहीं है। उसने सहमति दे दी। मगर, फोटो लेने के दौरान लड़के ने पहले उसके कंधे पर हाथ रखा। फिर अचानक उसके ब्रेस्ट को दबा दिया। इसके बाद वह हंसते हुए मजाक जैसा व्यवहार करने लगा।

सम्बंधित ख़बरें

मेट्रो से उतरते ही मिलेगी कैब-ऑटो-बाइक टैक्सी, DMRC की नई सेवा से यात्रियों की बड़ी टेंशन खत्म

दिल्ली में चोरों के कारण रेंगने लगी मेट्रो, एयरपोर्ट एक्सप्रेस रूट पर 25 KMH की स्पीड से चली

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों से हो रही अवैध वसूली, महिला कोच का वीडियो आया सामने

पीएम मोदी की राह पर दिल्ली सीएम, रेखा गुप्ता ने मेट्रो में किया सफर, Video देखें

📍Delhi | US woman assaulted by teen on crowded metro, vows not to return to India again. Read👇 pic.twitter.com/0BKjZm1xWC — Kushal Sharma (@KushalSharma_89) January 19, 2026


यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर खुले में पेशाब करता दिखा शख्स, वायरल वीडियो ने सिविक सेंस पर खड़े किए सवाल

कॉलर पकड़कर दिया धक्का

महिला ने गुस्से में लड़के को कॉलर से पकड़कर धक्का दे दिया। इससे वह गिर पड़ा। इसके बाद लड़के की मां और बहन ने महिला पर भड़कना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वह ओवर रिएक्ट कर रही है। मां का दावा है कि उनका बेटा कभी करीब से ब्लॉन्ड महिला नहीं देखा था, जिस कारण बहक गया। महिला ने लिखा-कैसी परवरिश है यह? मैं आपके देश से प्यार करती थी, मगर अब कभी वापस नहीं आऊंगी, बल्कि पूरे साउथ एशिया को अवॉइड करूंगी। इस घटना ने सोशल मीडिया पर आक्रोश पैदा किया। कई यूजरों ने परिवार की इस सोच को निंदा की है। एक यूजर ने लिखा- दुखद बात है कि कुछ महिलाएं अपने राजा बेटों की हरकतों की बड़ी समर्थक होती हैं। यह खतरनाक होता है। वह उसे डांटने के बजाय बचाती हैं।

He grabbed my breast and american girl molested by boy in delhi metro

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 19, 2026 | 05:14 PM

Topics:  

  • Delhi Metro
  • Delhi Metro Rail Corporation
  • Delhi Metro Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.