लव-धोखा और मर्डर! क्राइम सीरीज की तर्ज पर फॉरेंसिक स्टूडेंट ने UPSC पार्टनर को मारा, ऐसे खुला राज
दिल्ली में UPSC छात्र रामकेश मीणा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा। लिव-इन पार्टनर अमृता चौहान ने क्राइम सीरीज देखकर हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
फॉरेंसिक स्टूडेंट और उसके साथी, फोटो- सोशल मीडिया
Delhi News: दिल्ली के गांधी विहार इलाके में UPSC की तैयारी कर रहे रामकेश मीणा (32) हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने रामकेश की लिव-इन पार्टनर अमृता चौहान और उसके दो साथियों (सुमित और संदीप) को गिरफ्तार किया है। रामकेश ने अमृता की अश्लील फोटो-वीडियो रखी थीं, जिसके बाद हत्या का प्लान बना।
UPSC छात्र की हत्या में लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार
उत्तरी दिल्ली के डीसीपी राजा बंटिया ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे रामकेश मीणा की हत्या के सनसनीखेज मामले को सुलझा लिया है। 6 अक्टूबर को गांधी विहार की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी, जहां एसी ब्लास्ट की शुरुआती जानकारी मिली और बाद में पुलिस को रामकेश मीणा का झुलसा हुआ शव मिला था।
जांच में पता चला कि रामकेश मीणा एक लड़की के साथ लिव-इन में रहते थे। पुलिस ने इस हत्याकांड के मामले में रामकेश की लिव-इन पार्टनर अमृता चौहान (21), जो कि एक फोरेंसिक की स्टूडेंट है, और उसके दो साथियों सुमित कश्यप (27) और संदीप कुमार (29) को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
धुले में डबल मर्डर से सनसनी! ढोंगी तांत्रिक ने आश्रम में कर दी युवक-युवती की हत्या, अघोरी वारदात से मचा हड़कंप
नागपुर में RSS मुख्यालय के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात; इलाके में मचा हड़कंप
अकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
अश्लील फोटो-वीडियो को लेकर हुआ विवाद
अमृता चौहान ने पुलिस को बताया कि मृतक रामकेश ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो खींची थी, जिन्हें उसने अपने लैपटॉप में रखा हुआ था। जब अमृता ने रामकेश से इन फोटो और वीडियो को डिलीट करने के लिए कहा, तो रामकेश ने मना कर दिया, जिसके बाद अमृता ने हत्या का प्लान बना लिया।
क्राइम सीरीज देखकर बनाया शातिर प्लान
चूंकि अमृता फॉरेंसिक साइंस की छात्रा थी, उसे यह मालूम था कि हत्या को हादसा कैसे दिखाया जा सकता है। हत्या को हादसा दिखाने के लिए अमृता ने पहले कई क्राइम सीरीज देखी थीं, जिससे उसे प्लान बनाने का आइडिया आया। 6 अक्टूबर को, अमृता अपने पूर्व प्रेमी सुमित कश्यप और उसके दोस्त संदीप कुमार के साथ रामकेश के घर पहुंची। अमृता और सुमित ने मिलकर रामकेश का गला घोंट दिया।
हादसा दिखाने के लिए किया सिलेंडर का इस्तेमाल
हत्या के बाद, शव को हादसा दिखाने के लिए उन्होंने उस पर घी, तेल, शराब और घर में मौजूद हर ज्वलनशील पदार्थ डाला। उन्होंने बॉडी के पास गैस सिलेंडर का पाइप रखा और सिलेंडर ऑन कर दिया। आरोपी संदीप गैस डिस्ट्रीब्यूटर होने के कारण उसे यह मालूम था कि गैस खोलने के बाद आग लगने पर कितनी देर में ब्लास्ट होता है। अमृता ने जाते समय गेट की जाली में छेद किया और बाहर आकर जाली में हाथ डालकर अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। अमृता और सुमित के बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद ब्लास्ट हो गया।
यह भी पढ़ें: बिहार की सबसे ताकतवर पार्टी JDU का इतिहास, कभी NDA, तो कभी RJD के लिए नीतीश कुमार रहे खास
CCTV फुटेज और लोकेशन से हुआ खुलासा
शुरुआत में, पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें चेहरे पर नकाब लगाए हुए दो लोग घर से आते और जाते दिखाई दिए, जिनके बाहर निकलते ही घर में ब्लास्ट हुआ था। पुलिस ने छानबीन की और अमृता की मोबाइल लोकेशन मौके के आस-पास मिली। पूछताछ के दौरान अमृता ने स्वीकार किया कि उसने सुमित और संदीप के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्याकांड को हादसा दिखाने की इस कोशिश का पर्दाफाश सीसीटीवी फुटेज से किया और हार्ड डिस्क, ट्रॉली बैग, मृतक की शर्ट और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
