Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Delhi Exit Polls: दिल्‍ली चुनाव परिणाम से पहले आया चौंकाने वाला रिजल्ट, आतिशी नहीं हैं CM पद के लिए पहली पसंद

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल से इस बात का भी खुलासा हुआ है कि दिल्ली में सीएम के तौर पर सबसे बेस्ट उम्मीदवार कौन है। हाल ही में किए गए एक सर्वे में सीएम पद को लेकर चौंका देने वाले नतीजे सामने आए हैं।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Feb 07, 2025 | 11:53 AM

दिल्ली सीएम आतिशी, फोटो - एक्स

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क : दिल्‍ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग बीते 5 फरवरी को संपन्न हुआ। वोटिंग के एक दिन बाद सबसे चर्चित ओपिनियन पोल एक्सिस माय इंडिया ने एग्जिट पोल के आंकड़ें जारी किए हैं। इस एग्जिट पोल के अनुसार दिल्‍ली में 27 सालों के बाद भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है।

वहीं आम आदमी पार्टी को सत्ता से वापसी के संकेत मिले हैं। ऐसे में एक्सिस माय इंडिया के सर्वे से दिल्ली के पंसदिदा सीएम को लेकर चौंकाने वाला रिजल्ट सामने आया है। इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।

दिल्ली में सीएम के लिए सबसे बेस्ट कौन?

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल से इस बात का भी खुलासा हुआ है कि दिल्ली में सीएम के तौर पर सबसे बेस्ट उम्मीदवार कौन है। एक्सिस माय इंडिया द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वे में सीएम पद को लेकर चौंका देने वाले नतीजे सामने आए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

BJP से ‘बगावत’ की तैयारी में बृज भूषण? सारे बयान हुए किनारे…सिर्फ एक VIDEO ने बदल दिया यूपी का सियासी माहौल!

‘हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी…’ अजित पवार पर महेश लांडगे तीखा प्रहार, रोहित पवार ने दिया करारा जवाब

‘वंदे मातरम’ के बंटवारे ने बोए देश के विभाजन के बीज, शहजाद पूनावाला का नेहरू और कांग्रेस पर बड़ा हमला

मैं देश नहीं झुकने दूंगा का दावा, लेकिन एक्शन बिलकुल उल्टा; विदेश नीति पर खरगे ने मोदी सरकार को घेरा

भले ही इस एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है पर अरविंद केजरीवाल दिल्ली के निवासियों के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद बने हुए हैं। बता दें, इस एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्‍ली के सीएम के तौर पर केजरीवाल को 33 प्रतिशत जतना ने पसंद किया है।

CM के तौर पर कौन है दिल्‍ली की दूसरी पसंद?

सर्वे में दूसरे नंबर पर भाजपा के प्रवेश वर्मा को दिल्‍ली की जनता ने सीएम पद के लिए पसंद किया है। भाजपा के उम्‍मीदवार प्रवेश वर्मा 13 प्रतिशत वोट शेयर के साथ दूसरे सबसे पसंदीदा सीएम ऑप्शन के रूप में उभरे हैं। वहीं तीसरे नंबर पर सांसद मनोज तिवारी को दिल्‍ली के सीएम के तौर पर पसंद किया गया है, जिन्हें 12 प्रतिशत समर्थन मिला है। ,

आतिशी के बारे में क्‍या है दिल्ली वालों की राय?

एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक मौजूदा सीएम आतिशी को दोबारा सीएम के तौर पर दिल्‍ली नहीं देखना चाहती है। इस सर्वे में उन्‍हें महज 3 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं पूर्व भाजपा सांसद हर्षवर्धन को 9 प्रतिशत लोगों ने सीएम के तौर पर पसंद किया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली के सीएम पद के लिए केवल 2 प्रतिशत वोट मिले हैं।

दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर टैप करें… 

कांग्रेस के बारे में दिल्लीवासियों का क्या है राय?

ओपिनियन पोल के सर्वे के मुताबिक दिल्ली की कांग्रेस इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव को 4 प्रतिशत लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया है। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि इस एग्जिट पोल ने भाजपा को दिल्‍ली में 45 से 55 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं अरविंद केजरीवाल की आप को 15 से 25 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया है। असल में दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, इसका खुलासा कल यानी 8 फरवरी को होगा।

Exit polls shocking result before delhi election results atishi is not first choice for cm post

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2025 | 11:53 AM

Topics:  

  • AAP
  • Atishi Marlena
  • BJP
  • Congress
  • Delhi Assembly Elections
  • Pravesh Verma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.