DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Delhi University Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए आज 2.75 लाख से अधिक छात्र वोट डालेंगे। मतदान दो चरणों में होगा, जबकि कैंपस में ड्रोन, CCTV और भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
Delhi University Election 2026
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव सोर्स-IANS
Published on
Updated on

DUSU Voting ABVP VS NSUI: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए आज 18 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। इस बार 2.75 लाख से अधिक छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव दो चरणों में होगा और कैंपस में 600 से अधिक पुलिसकर्मियों, ड्रोन, सीसीटीवी तथा बॉडी-वॉर्न कैमरों के जरिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मतगणना 19 सितंबर को होगी।

दो चरणों में होगा डूसू चुनाव का मतदान

शुक्रवार को दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहली चरण में सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे से शाम 7.30 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

600 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कैंपस में 600 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती हैं। दिल्ली पुलिस ने वोटिंग के दौरान की गतिविधियों को रिकॉर्ड करने के लिए अपने 150 से अधिक अधिकारियों को बॉडी वार्न कैमरे देने का फैसला किया है।

ड्रोन और CCTV से निगरानी

एक अधिकारी ने बताया कि वोटिंग के दिन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी और ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही, ईवीएम के जरिए शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए महिला कॉलेजों में महिला कॉन्स्टेबल तैनात की जाएंगी।

ABVP और NSUI के बीच मुख्य मुकाबला

छात्र संगठन के इस अहम चुनाव में मुख्य मुकाबला आरएसएस और भाजपा समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के बीच है।

इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और लेफ्ट के छात्र संगठन भी हिस्सा लेते हैं। नतीजे शनिवार को घोषित किए जाएंगे।

4 पदों के लिए होंगे मतदान

डूसू अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के यश डबास का मुकाबला एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा से है। कुल मिलाकर, अध्यक्ष पद के लिए 25 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए 20, सचिव के लिए 24 और संयुक्त सचिव के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Delhi University Election 2026
DU में वोटिंग से पहले नॉर्थ कैंपस में हिंसक झड़प, एक छात्र घायल, सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

अध्यक्ष पद के लिए जबरजस्त मुकाबला

एबीवीपी से उपाध्यक्ष पद के लिए इशू मौर्य, सचिव पद के लिए रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव के लिए लक्ष्यराज सिंह उम्मीदवार हैं। वहीं, एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद के लिए वीर छत्रथ, सचिव पद के लिए नम्रता चौधरी और संयुक्त सचिव के लिए गोपाल चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

जाने क्यों ज्यादा सुर्खियों में DUSU चुनाव?

डूसू 2026 चुनाव इसलिए भी खास हैं, क्योंकि ये जुलाई में जंतर-मंतर पर परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर 'जेन जी' के विरोध प्रदर्शन और दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद हो रहे हैं। इन घटनाओं ने विश्वविद्यालय में हॉस्टल की भारी कमी को उजागर किया था।

कौन डाल सकता है वोट?

इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों या विभागों में दाखिला लेने वाले नए छात्र भी मतदान के पात्र हैं।

कॉलेज आई़डी कार्ड जारी नहीं होने पर प्रथम वर्ष के छात्र वैध शुल्क रसीद और सरकार की ओर से जारी पहचान पत्र जैसे आधार, पैन, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर वोट डाल सकते हैं। सरे और तीसरे वर्ष के छात्रों को अपना वैध कॉलेज पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com