Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जंतर-मंतर आंदोलन खत्म होते ही DMRC का बड़ा फैसला, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर हुईं बहाल सेवाएं

Delhi Metro Update: जंतर-मंतर पर आंदोलन खत्म होने के बाद DMRC ने दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों के एंट्री गेट खोल दिए हैं। सरकार और CJP के बीच सहमति के बाद सेवाएं सामान्य हो गई हैं।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 25, 2026 | 07:38 PM

दिल्ली मेट्रो (सोर्स- IANS)

Follow Us
Follow Us:

DMRC Restores All Metro Services: जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन समाप्त होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शनिवार शाम दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश द्वार (एंट्री गेट) खोल दिए। इससे पहले सुरक्षा कारणों के चलते कई मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थीं। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खोल दिए गए हैं।

इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद डीएमआरसी ने राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं बहाल करने की घोषणा की थी। शनिवार सुबह नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीएमआरसी ने केंद्रीय दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित कर दी थीं।

DMRC ने जारी की एडवाइजरी

डीएमआरसी की एडवाइजरी के अनुसार लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद किए गए थे। अब सभी स्टेशनों पर सामान्य परिचालन बहाल कर दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

शाबाश छात्रों…शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने दी बधाई, बोले- डरो मत! सरकार को हटाने का वक्त आ गया

मांगें पूरी हुईं, अब केस भी वापस हों, मुंबई में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के समर्थन में उतरे जीशान सिद्दीकी

Gen Z ने सिखाया विश्वगुरु का मतलब…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गीतांजलि अंगमो ने युवाओं की जमकर की तारीफ

बेटे की जीत पर आंखों से छलके आंसू, अभिजीत दीपके की मां का भावुक बयान, संघर्ष की कहानी सुन भर आएंगी आंखें

Service Update Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM tomorrow (25th July, 2026) till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat. 1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3.…
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 24, 2026

सीजेपी ने प्रदर्शन समाप्त करने का किया ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को जंतर-मंतर पर चल रहा अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी। यह फैसला केंद्र सरकार के साथ हुई तीसरे दौर की वार्ता के बाद लिया गया। नई दिल्ली में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा सीजेपी के प्रतिनिधि सौरव दास और आशुतोष रांका मौजूद रहे। बैठक में केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करने पर सहमति जताई।

सरकार ने मानीं छात्रों की मांगें

जेपी नड्डा ने बताया कि सरकार ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी पुलिस मामले वापस लेने, एफआईआर वापस लेने की लिखित पुष्टि देने और कथित पेपर लीक विवाद से जुड़े घटनाक्रम में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को अधिकतम संभव मुआवजा देने का फैसला किया है। वहीं, सीजेपी नेताओं ने कहा कि सरकार ने आंदोलन के दौरान उठाई गई सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Thank You CJI सूर्यकांत… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दिपके ने जताया आभार, बताई बड़ी वजह

इसके बाद उन्होंने छात्रों से अपना धरना समाप्त कर घर लौटने की अपील की। सीजेपी की ओर से सौरव दास ने कहा कि सरकार ने सभी मांगें मान ली हैं, इसलिए अब जंतर-मंतर पर धरना जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Dmrc restores all metro services after jantar mantar neet protest ends delhi metro

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 07:38 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Delhi Metro
  • Students Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.